कमला नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
कमला नदी

कमला नदी नेपाल में हिमालय की महाभारत श्रेणियों से निकलती है। कमला नदी को घुगरी भी कहते हैं। कमला नदी नेपाल की तराई से होती हुई जयनगर की सीमा से बिहार में प्रवेश करती है। यह पहले जीवछ कमला कहलाती थी।


यह मिथिला की प्रसिद्ध नदी है और पुण्य की दृष्टि से गंगा के बाद मिथिला में इसी का स्थान है। इस क्षेत्र में इस नदी को कमला माई कहा जाता है। यह दरभंगा प्रमण्डल में प्रवाहित होकर कोसी से मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में सोनी, ढोरी और बलान नदियाँ हैं। वर्षा के समय नदी काफ़ी बाढ़ लाती है, जिससे काफ़ी क्षति होती है।


टीका टिप्पणी

  • ऐतिहासिक स्थानावली | पृष्ठ संख्या= 138| विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार


संबंधित लेख