कहावत लोकोक्ति मुहावरे-अं

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र


कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- आँख का अंधा नाम नैन सुख।

अर्थ - नाम के अनुसार गुण न होना ।
2- आंक से कोदो, नीम जवा। गाड़र गेहूं बेर चना।। अर्थ - यदि मदार खूब फूलता है तो कोदो की फ़सल अच्छी है। नीम के पेड़ में अधिक फूल-फल लगते है तो जौ की फ़सल, यदि गाड़र (एक घास जिसे खस भी कहते हैं) की वृद्धि होती है तो गेहूं, बेर और चने की फ़सल अच्छी होती है।
3- आँख आना। अर्थ - आँख दुखना।
4- आँख उठना अर्थ - सामने ताकना, किसी पर ध्यान या नजर जाना।
5- आँख उठाकर न देखना अर्थ - तिरस्कार करना, पूरी तरह से उपेक्षा करना।
6- आँख का काँटा। अर्थ - शत्रु।
7- आँख का काजल। अर्थ - अत्यन्त प्रिय।
8- आँख का तारा। अर्थ - बहुत प्यारा।
9- आँख खुलना। अर्थ - सावधान होना, भ्रम दूर होना।
10- आँख मारना अर्थ - आँख से इशारा करना।
11- आँख रखना। अर्थ - निगरानी करना।
12- आँख लगना अर्थ - इच्छा होना, झपकी आना, रास्ता देखना, प्रतीक्षा करना।
13- आँखें चार होना। अर्थ - आमने-सामने होना।
14- आँखें तरेरना। अर्थ - क्रोध से देखना।
15- आँख नीची कर लेना अर्थ - लज्जित होना या ऐसी स्थिति में ला देना कि कोई लज्जा, संकोच आदि के कारण स्वाभिमान-पूर्वक किसी की ओर न देख सके।
16- आँखें पथरा जाना। अर्थ - थक जाना।
17- आँखें फेर लेना। अर्थ - प्रतिकूल होना।
18- आँखें बिछाना। अर्थ - प्रेम से स्वागत करना।
19- आँखें मूँदना। अर्थ - मर जाना।
20- आँखों का काजल चुराना। अर्थ - गहरी चोरी कर लेना।
21- आँखों का पानी ढलना। अर्थ - निर्लज्ज होना।
22- आँखों पर चर्बी चढ़ना। अर्थ - अहंकार से ध्यान तक न देना।
23- आँखों में ख़ून उतरना। अर्थ - ग़ुस्से से आँखें लाल हो जाना।
24- आँखों में गड़ जाना। अर्थ - पाने की इच्‍छा होना, बुरा लगना।
25- आँखों में धूल झोंकना। अर्थ - धोखा देना।
26- आँखों में सरसों फूलना। अर्थ - विवेक न होना।
27- आँखों से गिरना। अर्थ - आदर भाव घट जाना।
28- आँच न आने देना। अर्थ - ज़रा सा भी कष्ट नहीं आने देना।
29- आँचल पकड़ना। अर्थ - सहारा लेना।
30- अंचल पसारना अर्थ - याचना करना।
31- आँधी के आम। अर्थ - सस्ती चीज़ें।
32- आँसू पीकर रह जाना। अर्थ - भीतर ही भीतर रोकर चुप कर जाना।
33- आँसू पोंछना। अर्थ - ढाढ़स बँधाना।
34- अंकुश न मानना। अर्थ - ढिठाई करना।
35- अंग-अंग खिल उठना। अर्थ - प्रसन्‍न हो जाना ।
36- अंग-अंग फूले न समाना। अर्थ - बहुत आनंदित होना।
37- अंग टूटना। अर्थ - थकावट से शरीर में दर्द होना।
38- अंग लगना। अर्थ - ताक़त देना।
39- अंगार उगलना। अर्थ - क्रोध में बुरा-भला कहना।
40- अंगार / अंगारे बरसना। अर्थ - कड़ी धूप होना।
41- अंगारों पर पैर रखना अर्थ - जोखिम मोल लेना, बहुत बड़े जोखिम का काम करना।
42- अंगारों पर लोटना अर्थ - रोष और डाह के मारे कुढ़ना, क्रोध से अभिभूत होने के कारण बहुत अधिक कष्ट अनुभूत करना।
43- अँगूठा दिखाना अर्थ - समय पर इंकार कर देना; कुछ न देने से साफ इन्कार कर जाना।
44- अँगूठी का नगीना। अर्थ - सजीला और सुन्‍दर दूल्‍हा।
45- अँगूठे पर मारना। अर्थ - परवाह न करना।
46- अंगूर खट्टे होना अर्थ - प्राप्‍त न हो सकने पर उस वस्‍तु को रद्दी बताना।
47- अंजर पंजर ढीले होना अर्थ - (पिटाई, यात्रा, श्रम आदि के कारण) शारीरिक अंगों और जोड़ो का शिथिल हो जाना।
48- अंटा चित्त करना। अर्थ - पछाड़ देना।
49- अंटी मारना अर्थ - अर्थ - जुए के खेल में (अपनी हार को जीत में बदलने के लिए) बेईमानी से उँगलियों में कौड़ी छिपाना।
50- अंडा फूट जाना। अर्थ - भेद खुल जाना।
51- अंडे सेना अर्थ - घर में बेकार बैठे रहना।
52- अंत पाना / लेना। अर्थ - भेद जानना।
53- अंत बिगाड़ना। अर्थ - परिणाम ख़राब कर लेना।
54- अँतडियाँ कुलबुलाना। अर्थ - बहुत भूख लगना।
55- अँतडियाँ गले पड़ना। अर्थ - संकट में पड़ना।
56- अँतडियों में बल पड़ना। अर्थ - पेट में दर्द होना ।
57- अंदर होना। अर्थ - जेल में बंद होना।
58- अंधाधुंध लुटाना। अर्थ - बहुत अपव्‍यय करना।
59- अंधा बनाना। अर्थ - मूर्ख बनाकर धोखा देना।
60- अंधे की लकड़ी/लाठी अर्थ - एकमात्र सहारा।
61- अंधे के हाथ बटेर लगना अर्थ - अर्थ - बिना प्रयास बड़ी चीज पा लेना, निगुणी को कोई अमूल्य वस्तु अनायास प्राप्त होना।
62- अँधेर-खाता अर्थ - अन्‍याय, अव्यवस्था, घपला, गड़बड़ी।
63- अंधेर नगरी अर्थ - जहाँ धाँधली हो।
64- अँधेरे घर का उजाला अर्थ - इकलौता बेटा।
65- अँधेरे में रखना अर्थ - वस्तु-स्थिति या तथ्यों से अवगत या परिचित न कराना, भेद रखना।
66- अँधों में काना राजा। अर्थ - अयोग्य के बीच कम योग्‍यता प्राप्‍त भी सम्‍मान पाता है।
67- अंक भरना/लगाना। अर्थ - गले लगाना।
68- अंडा ढीला होना अर्थ - कठोर श्रम से थकावट आना।
69- अंतड़ियों में बल पड़ना अर्थ - हँसते-हँसते पेट में दर्द होने लगना।
70- अंतड़ियों के बल खोलना अर्थ - भूखे व्यक्ति का छककर भोजन करना।
71- अंगूर तड़कना अर्थ - घाव पर बनी हुई मांस की झिल्ली का फट जाना।
72- अंतड़ियाँ जलना अर्थ - मारे भूख के बेचैन होना।
73- अँगूठे पर मारना अर्थ - (किसी को ) उपेक्ष्य समझना।
74- अँगूठी का नगीना अर्थ - सद तथा श्रेष्ठ गुणो से संपत्र व्यक्ति।
75- अँगूठा छाप अर्थ - दस्तखत न कर सकने के कारण अँगूठे की छाप लगानेवाला, निरक्षर।
76- अंतिम साँसें लेना अर्थ - अंत या समाप्ति के बिल्कुल समीप होना।
77- अंतिम घड़ी आना अर्थ - मृत्यु का समय आना।
78- अंतिम घड़ियाँ गिनना अर्थ - अंत या समाप्ति के निकट होना।
79- अंतर न समझना अर्थ - भेदभाव की दृष्टि से न देखना।
80- अंगारों से खेलना अर्थ - दुस्साहसपूर्ण कार्य करने के लिए उतारु होना।
81- अंगारों पर चलना अर्थ - बहुत बड़े जोखिम का काम करना।
82- अंगार बरसाना अर्थ - क्रोध प्रकट करना।
83- अंगड़ाई लेना अर्थ - गतिमान होना
84- अँगूठा चूसना अर्थ - बालकों का-सा आचरण करना, बचकानी हरकत करना।
85- अँधेरी कोठरी अर्थ - पेट
86- अँधेर मचाना अर्थ - मनमाना विशेषत: अनुचित आचरण करना।
87- अंधे के आगे रोना किसी ऐसे आदमी को अपनी दुख-गाथा सुनाना जो कुछ न कर सकता हो।
88- अँगूठा चूमना अर्थ - चापलूसी या खुशामद करना।
89- अंडा सरक जाना

अर्थ - क्षीण तथा दुर्बल फलत: असमर्थ हो जाना।

90- अंडे की तरह सेना

अर्थ - बचा और छिपाकर रखना।

91- अंत करना/ कर देना

अर्थ - समाप्त या उन्मूलित कर देना।

92- अंत बनना/बन जाना

अर्थ - अंतिम समय अच्छी तरह बीतना।

93- अंत सुधारना

अर्थ - हिंदू कर्मकांड के अनुसार मृतक का संस्कार सुचारु रूप से होना।

94- अंत होना/हो जाना

अर्थ - मर, मिट या नष्ट हो जाना।

95- अंतकाल होना

अर्थ - इंतकाल होना, मरना।

96-अंग ढकना

अर्थ - (अपने) गुप्तांग छिपाना।

97-अंग छूकर कहना

अर्थ - (किसी आत्मीय व्यक्ति का) कोई अंग (विशेषत: हाथ या मस्तक) छूकर (अर्थात् सशपथ) कुछ कहना।

98-अंग उभरना

अर्थ - वक्षस्थल का उभरना।

99-अंग-अंग तोड़ना

अर्थ - अंगड़ाई लेना।

100- अंग-अंग टूटना

अर्थ - शरीर के सभी जोड़ों में दर्द होना।

101-अंग-अंग खिल जाना

अर्थ - अंग-अंग खिल उठना, पूरे शरीर से प्रसन्नता व्यक्त होना।

102- अंकुश लगाना/लगा देना

अर्थ - पाबंदी या रोक लगाना।

103-अंकुश न रखना

अर्थ - नियंत्रण न रखना।

104-अंकुरित होना

अर्थ - अंकुर के रुप में निकलना, उत्पन्न या प्रस्फुटित होना।

105 - अंक में समेटना/समेट लेना

अर्थ - गोद में लेना

106. आँख खुल जाना

अर्थ - वस्तुस्थिति या वास्तविकता का (अंतत:) ज्ञान होना।

107. आँख खोलकर

अर्थ - अच्छी तरह देखते हुए, सावधानी से।

108. आँख खोल देना

अर्थ - सावधान कर देना।

109. आँख गड़ना

अर्थ - एकटक नजर लगी होना, दूसरों की चीज पर (उठा, हथिया या चुरा लेने के उद्देश्य से) ध्यान केंद्रित होना।

110. आँख गड़ाना

अर्थ - एकटक देखते जाना।

111. आँख चमकाना

अर्थ - चुलबुलापन, नजाकत, मस्ती या शोखी दिखाते हुए आँखों की पुतलियाँ बार-बार हिलाना।

112. आँख चुराना

अर्थ - लज्जा, संकोच के कारण किसी का सामना करने से हिचकना।

113. अंग ढीले पड़ना

अर्थ - जोड़ों तथा मांसपेशियों में (पहले कीसी) कसावट न रह जाना, फलतः उनका सुचारू रूप से काम न करना।

114. अंग तोड़ना

अर्थ - (पीड़ा के कारण) हाथ-पाँव पटकना, छटपटाना; कठोर परिश्रम करना

115. अंग फड़कना

अर्थ - शरीर के किस अंग (विशेषतः आँख, हाथ आदि) में कम्पन होना जो लोक में शुभ-अशुभ फलदाायक माना जाता है।

116. अंग फड़कने लगना

अर्थ - आवेश से भर उठना।

117. अंग बन जाना

अर्थ - सदस्य बन या हो जाना।

118. अंग मोड़ लेना

अर्थ - (स्त्री का) लज्जावश अपने अंगों को छिपाना।

119. अंग लगना

अर्थ - सेवित पदार्थ द्वारा शरीर का पुष्ट होना या गले लगना।

120. अंग लगाना

अर्थ - गले लगाना। (वस्त्र आदि) पहनना।

121. अंग शिथिल पड़ जाना

अर्थ - अंगोंं की शक्ति या स्फूर्ति में ह्रास होना।