कहावत लोकोक्ति मुहावरे-ल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ
1- लेना एक ना देना दो। अर्थ - किसी भी प्रकार का मतलब ना होना ।
2- लंगोट कसना। अर्थ - लड़ने को तैयार होना।
3- लंगोटिया यार। अर्थ - घनिष्ट मित्र।
4- लंगोटी में फाग खेलना। अर्थ - दरिद्रता में आनन्द लूटना।
5- लकीर का फ़कीर होना। अर्थ - पुराने रीति-रिवाजों का अनुसरण करना।
6- ललाट में लिखा होना। अर्थ - भाग्य में बदा होना।
7- लल्लो-चप्पो करना। अर्थ - चिकनी-चुपड़ी बाते करना।
8- लहू के आँसू पीना। अर्थ - दु:ख सह लेना।
9- लाख का घर राख होना। अर्थ - धनी का निर्धन हो जाना।
10- लाल–पीला होना। अर्थ - बहुत गुस्सा होना।
11- लिफ़ाफ़ा खुल जाना। अर्थ - भेद खुल जाना।
12- लुटिया डुबोना। अर्थ - काम ख़राब कर देना।
13- लेने के देने पड़ना। अर्थ - लाभ की जगह नुक़सान होना।
14- लोहा मानना। अर्थ - श्रेष्ठता स्वीकार करना।
15- लोहा लेना। अर्थ - लड़ाई करना।
16- लोहे के चने चबवाना। अर्थ -बुरी तरह हराना।