कालका प्रसाद (स्वतंत्रता सेनानी)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Disamb2.jpg कालका प्रसाद एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- कालका प्रसाद (बहुविकल्पी)

कालका प्रसाद (अंग्रेज़ी: Kalka Prasad) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। कालका प्रसाद रायबरेली के रहने वाले थे।

  • इन्होंने किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया।
  • कालका प्रसाद कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी थे।
  • कालका प्रसाद ने असहयोग आंदोलन के समय रायबरेली में कृषकों को लगान न देने के लिए प्रेरित किया। उनका विचार था कि स्वराज आने पर लगान कम हो जाएगा।
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय भी इन्होंने कृषक आंदोलन का संचालन किया।
  • कालका प्रसाद ने अंजनी कुमार मुखर्जी के साथ मिलकर शिवगढ़ के राजा के घर पर धरना दिया था।[1]

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पुस्तक- स्वतंत्रता सेनानी कोश (गांधीयुगीन)| लेखक- डॉ. एस.एल. नागौरी, श्रीमती कान्ता नागौरी | पृष्ठ संख्या- 115

संबंधित लेख