कुद्रेमुख

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
कुद्रेमुख

कुद्रेमुख कर्नाटक में स्थित एक पहाड़ी श्रृंखला है। यह चिकमंगलूर से 95 कि.मी. की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। समुद्र तल से 6,312 फुट की उँचाई पर कुद्रेमुख से अरब सागर को देखा जा सकता है। कन्नड़ में कुद्रेमुख का अर्थ होता है- 'घोड़े का मुँह'।

  • प्राकृतिक संपदा से भरपूर कुद्रेमुख का क्षेत्र कई गुफ़ाओं से युक्‍त है।
  • भूगर्भीय खोजों से पता चला है कि यह पहाडी लौह अयस्क संपदा से भरपूर है।
  • कुद्रेमुख में बहुत सी गुफ़ाएँ और ट्रैकिंग मार्ग हैं, जो इसे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाते हैं।
  • उगते हुए सूरज की रोशनी में हरी-भरी ढलानों को यहाँ से देखना वास्तव में बड़ा ही रोमांचकारी है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख