कुलाबा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कुलाबा महाराष्ट्र के दक्षिण भाग का एक जिला जिसका क्षेत्रफल 2,716 वर्गमील है। इस जिले का नाम कोलाबा नाम के एक छोटे टापू पर पड़ा है, जो इसके सदर मुकाम अलीबाग से कुछ ही दूरी पर स्थित है। समुद्र और पश्चिमी घाट के बीच स्थित होने के कारण यह जिला पहाड़ियों से भरा है। इसके समुद्री किनारे के क्षेत्र में नारियल और सुपारी के पेड़ों की अधिकता है। इस क्षेत्र के पीछे सपाट मैदान है जिसमें धान की खेती होती है। समुद्रतट के अनेक स्थलों पर नमक से भरी दलदल भूमि है जहाँ नमक तैयार किया जाता है। कोलाबा जिले में कई छोटी छोटी नदियाँ बहती हैं। इस जिले के कुछ भाग में रेलमार्ग है, पर बंबई से संसर्ग तथा आवागमन प्रधानतया स्टीमर से ही होता है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कुलाबा (हिंदी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 25 July, 2018।

संबंधित लेख