चितवर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

चितवर राजस्थान का एक प्राचीन नगर था, किंतु अब इसका अभिज्ञान अज्ञात है। इसका उल्लेख तिब्बत के इतिहास लेखक तारानाथ ने मारवाड़ के किसी राजा हर्ष के संबंध में किया है।[1]

  • हर्ष ने चितवर में एक बौद्ध विहार का निर्माण करवाया था, जिसमें एक सहस्त्र बौद्ध भिक्षुओं का निवास था।
  • संभवत: 'इंडियन एंटिक्वेरी'[2] (1910) में उल्लिखित हर्षपुर भी इसी हर्ष के नाम पर बसा हुआ नगर था।
  • इस राजा हर्ष का समय 7वीं शती ई. माना गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 333 |
  2. इंडियन एंटिक्वेरी, पृ. 187

संबंधित लेख