जगन्नाथपुर मन्दिर, राँची

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

राँची के जगन्नाथ मन्दिर का निर्माण ठाकुर ऐनी शाह द्वारा करवाया गया था। यह मन्दिर विश्व में ख्याति प्राप्त पुरी के जगन्नाथ मन्दिर का लघु संस्करण है।

  • यह जगन्नाथ मन्दिर झारखण्ड की राजधानी राँची से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • इस मन्दिर की स्थापना वर्ष 1691 ई. में ठाकुर ऐनी शाह के द्वारा करवाई गई थी।
  • मन्दिर राँची नगर में ही दक्षिण की ओर स्थित है।
  • पुरी के जगन्नाथ मन्दिर की तर्ज पर यहाँ भी 100 फीट ऊंचे मंदिर का निर्माण किया गया है।
  • मुख्य मन्दिर से आधे कि.मी. की दूरी पर मौसीबाड़ी का निर्माण किया गया है।
  • इस मन्दिर की वास्तुशिल्पीय बनावट पुरी के जगन्नाथ मंदिर से मिलती-जुलती है।
  • प्रत्येक वर्ष यहाँ जून और जुलाई के महीने में पुरी की तरह ही रथयात्रा का अयोजन किया जाता है।
  • पुरी मन्दिर की स्थापत्य शैली के साथ समानता होने के कारण इस मन्दिर में भक्तों की भारी भीड़ रहती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख