जुबली पार्क जमशेदपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • झारखंड के शहर जमशेदपुर में कई पर्यटन स्थल है जिनमें से ये एक है।
  • यह पार्क टाटा स्‍टील ने अपने 50 वर्ष पूरे करने के उपरान्‍त बनवा कर यहाँ के निवासियों को तोहफे स्‍वरुप भेंट की थी।
  • 238 एकड़ में फैले इस पार्क का उदघाटन 1958 ईसवी में उस समय के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने किया था।
  • वृंदावन गार्डन, मैसूर तथा मुग़ल गार्डन दिल्ली के तर्ज पर बने इस पार्क में गुलाब के लगभग एक हज़ार किस्‍म के पौधें लगे हुए।
  • हाल में ही यहाँ एक एम्‍युजमेंट पार्क तथा बच्‍चों के लिए चिल्‍ड्रेन पार्क का निर्माण किया है।
  • एम्‍यूजमेन्‍ट पार्क में अनेक किस्‍म के झूले लगे हूए है।
  • हरेक साल 3 मार्च को जमशेदजी नुसरवानी टाटा की याद में पूरे पार्क को बडे़ भव्‍य तरीके से सजाया जाता है।
  • इस दिन पूरे विश्‍व से हज़ारों की संख्‍या में लोग यहाँ इस कार्यक्रम में शरीक होने आते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख