तंजौर कला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
तंजौर चित्रकला

तंजौर कला लोक कला और कहानी-किस्से सुनाने की विस्मृत कला से जुड़ी है। तंजौर की प्रसिद्ध चित्रकारी पारंपरिक कला का ही रूप है। इस कला ने भारत को विश्व मंच पर प्रसिद्धि दिलाने में महती भूमिका निभाई है। धार्मिकता से ओतप्रोत और पौराणिक वृत्तांत ही इसके मुख्य विषय रहे हैं। कला और शिल्प दोनों का ही एक अच्छा मिश्रित रूप तंजौर की चित्रकारी में भी दिखाई देता है। चित्रकारी में हिन्दू देवी-देवताओं को ही मुख्य विषय बनाया गया है। तस्वीरें एक विलक्षण रूप में संजीव प्रतीत होती हैं।

चित्रकारी

एक राजसी विरासत वाले धार्मिक चित्र 'तंजावर चित्रकारी', जिसे अब 'तंजौर चित्रकारी' के नाम से जाना जाता है, की सर्वोत्तम परिभाषा हैं। तंजौर कि चित्रकारी महान् पारंपरिक कला रूपों में से है, जिसने भारत को विश्वप्रसिद्ध बनाया है। इनका विषय मूलत: पौराणिक है। ये धार्मिक चित्र दर्शाते हैं कि आध्यात्मिकता रचनात्मक कार्य का सार है। कला के कुछ रूप ही तंजौर की चित्रकारी की सुंदरता और भव्यता से मेल खाते हैं। चेन्नई से 300 कि.मी. दूर तंजावुर में शुरू हुई यह कला चोल साम्राज्य के राज्य काल में सांस्कृतिक विकास की ऊँचाई पर पहुँची। इसके बाद आने वाले शासकों के संरक्षण में यह कला आगे और समृद्ध हुई। शुरू में ये भव्य चित्र राज भवनों की शोभा बढ़ाते थे, लेकिन बाद में ये घर-घर में सजने लगे।

भारत के हर प्रदेश में चित्रों का प्रयोग किसी बात की अभिव्यक्ति दृश्य चित्रण के माध्यम से करने के लिए किया जाता है, जो कथन का ही एक प्रतिपक्षी रूप है। राजस्थान, गुजरात और बंगाल के ये कला रूप स्थान विशेष के वीरों और देवताओं की पौराणिक कथाएँ सुनाते हैं और हमारे प्राचीन वैभव और भव्य सांस्कृतिक विरासत का बहुमूर्तिदर्शी चित्रण प्रस्तुत करते हैं। हर कृति अपने आप में एक पूर्ण वृत्तांत है, जो प्राचीन काल की एक झांकी प्रस्तुत करती है, जिसे कलाकारों की प्रवीणता और निष्ठा ने जीवित रखा है।

कला और शिल्प

कला और शिल्प दोनों का एक विलक्षण मिश्रित रूप तंजौर कि इस चित्रकारी का विषय मुख्य रूप से हिन्दू देवता और देवियाँ हैं। कृष्ण इनके प्रिय देव थे, जिनके विभिन्न मुद्राओं में चित्र बनाए गए हैं, जो उनके जीवन की अवस्थाओं को व्यक्त करते हैं। तंजौर चित्रकारी की मुख्य विशेषताएँ उनकी बेहतरीन रंग की सज्जा, रत्नों और कांच से गढ़े गए सुंदर आभूषणों की सजावट और उल्लेखनीय स्वर्ण पत्रक का काम है। स्वर्ण पत्रक और बहुमूल्य और अर्द्ध मूल्य पत्थरों के भरपूर प्रयोग ने चित्रों को भव्य रूप प्रदान किया है। इन्होंने तस्वीरों में इस कदर जान डाल दी है कि ये तस्वीरें एक विलक्षण रूप में संजीव प्रतीत होती हैं।

रत्न-मणियों का प्रयोग

मानिक, हीरे और अन्य मूल्यवान रत्न-मणियों से जड़ित और स्वर्ण पत्रक से सजे तंजौर के ये चित्र असली ख़ज़ाना थे। लेकिन, आजकल असली रत्न-मणियों की जगह अर्द्ध मूल्यवान रत्नों का प्रयोग किया जाता है, पर स्वर्ण पत्रक का प्रयोग नहीं बदला है। तंजौर शैली की चित्रकारी में प्रयुक्त स्वर्ण पत्रक की चमक और आभा सदैव बनी रहेगी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख