तन धन जोबन -शिवदीन राम जोशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(तन धन जोबन / शिवदीन राम जोशी से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

तन धन जोबन थिर नहीं, मुरख करे गुमान,
ए मन नर तन पायके, कर सबका सनमान।
कर सबका सनमान, पावणा है दो दिन का,
राम नाम उर धार, मिला है सुन्दर मौका।
सबसे बोलो प्रिय वचन, सत्य बात परतीत,
शिवदीन हार के ना चलो, चलो तो बाज़ी जीत।
                    राम गुण गायरे।।



तन धन जोबन पर बड़ा, कीना जिन विस्वास,
ये सब धोखा दे चले, रहे ना कोई पास।
रहे ना कोई पास, धाम धन दो-दो दिन के,
तन जोबन ढलि गये, संगमें रह कर जिनके।
फिर इन पर विस्वास क्या, राम भजो शिवदीन,
सत संगत करि के चलो, चातुर चातुर प्रवीन।
                   राम गुण गायरे।।

संबंधित लेख