निर्मला नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

निर्मला नदी पीलीभीत ज़िला, उत्तर प्रदेश की नदी थी। देवल नामक स्थान पर प्राप्त 'कुटिला भाषा' के एक अभिलेख में निर्मला नदी का उल्लेख है। इस नदी का अभिज्ञान देवल के निकट बहने वाले 'कटनी' नाम के एक नाले से किया गया है।[1]

  • पीलीभीत के देवल में 'देवल ऋषि' के मंदिर में 992 ई. का कुटिला लिपि में लिखा गया एक अभिलेख है।
  • अभिलेख से यह सूचित होता है कि एक स्थानीय राजा और उसकी पत्नी लक्ष्मी ने बहुत से कुंज, उद्यान और मंदिर बनवाए और ब्राह्मणों को कई ग्राम दान में दिये, जो निर्मला नदी के जल से सिंचित थे।
  • देवल के पास बहने वाला 'कटनी' नाम का नाला ही इस अभिलेख की निर्मला नदी जान पड़ता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 501 |

संबंधित लेख