नीलगिरि

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नीलगिरि एक भारतीय ज़िला है, जो मद्रास राज्य (वर्तमान चैन्नई) के पश्चिम भाग में है। इसका मुख्यालय ओत्तकमंदु है। इस ज़िले से पूर्व में मुख्यत: नीलगिरि के पर्वतीय क्षेत्र हैं। इसमें अनेक पहाड़ी नदियाँ हैं।

  • यहाँ की पहाड़ी नदियाँ मोयार तथा भवानी नदियों में गिरती हैं।
  • यह ज़िला शीतोष्ण कंटिबंधीय तथा तरकारियों के उद्यानों एवं प्रायोगिक कृषि क्षेत्रों से सुशोभित है। यहाँ मक्का, बाजरा[1], गेहूँ तथा जौ की खेती होती है।[2]
  • यहाँ सिनकोना[3] के बाग़ान हैं। सिनकोना से कुनैन निकालने का कारखाना नाडुबट्टम में है।
  • नीलगिरि ज़िला यूकेलिप्टस, चाय तथा कॉफ़ी के बाग़ानों से परिपूर्ण है।
  • पायकारा जलविद्युत केंद्र प्रणाली का हेडवर्क[4] यहीं पर है।
  • यहाँ के प्रसिद्ध नगरों में ओत्तकमंदु, कूनूर तथा कोटागिरि मुख्य हैं।
  • इस ज़िले की जनसंख्या का 30 प्रतिशत पहाड़ी जातियों का है, जिनमें कोटा[5] तथा टोडा [6]प्रमुख हैं।[2]
  • इसी नाम की एक देशी रियासत उड़ीसा में भी थी, जिसकी राजधानी का नाम 'राज नीलगिरि' था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. millet
  2. 2.0 2.1 नीलगिरि (हिंदी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 29 सितम्बर, 2015।
  3. cinchona
  4. headwork
  5. Kotas
  6. Todas