नुब्रा घाटी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
नुब्रा घाटी, जम्मू कश्मीर

नुब्रा घाटी जम्मू कश्मीर राज्य के लेह से 150 किमी की दूरी पर स्थित है।

  • सियाचिन ग्लेशियर से निकलने वाली नुब्रा नदी के नाम पर ही नुब्रा घाटी का नाम रखा गया है।
  • नुब्रा नदी के साथ ही इस घाटी में श्योक नदी भी बहती है।
  • नुब्रा घाटी में बौद्ध धर्म का साफ प्रभाव नज़र आता है। हर जगह पूजा के लिए धर्म चक्र लगे होते हैं।
  • यह घाटी लेह से कुछ अलग है। लेह में जहाँ हरियाली दिखाई नहीं देती वहीं यहाँ नुब्रा नदी के किनारे पर पेड़ और झाड़ियाँ दिखाई देते हैं।
  • इस घाटी में लद्दाख का स्थानिय फल सी-बक-थोर्न भी दिखाई देता है। इसे 'लेह बेरी' के नाम से भी जानते है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख