पोन्नैयार नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पोन्नैयार नदी दक्षिण भारत की नदी है, जिसका उद्गम कर्नाटक राज्य के चेन्नकसेवा पहाड़ियों में नंदीद्रुग पर्वत की पूर्वी ढलान पर दक्षिणी पिनाकिम के रूप में होता है। इसकी सहायक नदियों में सलेम ज़िले में बाएँ किनारे पर मिलने वाले पंबम नदी प्रमुख है।

  • यह नदी कर्नाटक में दक्षिण दिशा में 80 कि.मी. तक बहकर तमिलनाडु राज्य में प्रवेश करती है, जहां दक्षिण-पूर्व दिशा में मुड़कर 320 कि.मी. तक बहने के बाद कड्डलूर में 'बंगाल की खाड़ी' में मिल जाती है।[1]
  • पोन्नैयार नदी की सहायक नदियाँ हैं- 'चिन्नार', 'मार्कंड', 'वनियार' और 'पंबम'।
  • इस नदी के उद्गम क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण अचानक, लेकिन कुछ समय तक रहने वाली बाढ़ आती है।
  • सिंचाई के लिए पोन्नैयार नदी पर व्यापक पैमाने पर बांध बनाए गए हैं, विशेषकर तमिलनाडु में कृष्णागिरि और साथानूर में जलाशय भी हैं।
  • पोन्नैयार को हिन्दू पवित्र मानते हैं और तमिल महीने ताई (जनवरी-फ़रवरी) में त्योहार मनाए जाते हैं। यहाँ के लोगों का विचार है कि तमिल माह 'ताई' के प्रथम पाँच दिनों में इसके नीचे से होकर गंगा नदी बहती है।
  • इस नदी का प्रवाह क्षेत्र लगभग 6,200 वर्ग मील है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत ज्ञानकोश, खण्ड-3 |लेखक: इंदु रामचंदानी |प्रकाशक: एंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली और पॉप्युलर प्रकाशन, मुम्बई |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 270 |

संबंधित लेख