प्रताप चंद्र रेड्डी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
प्रताप चंद्र रेड्डी विषय सूची


प्रताप चंद्र रेड्डी
डॉ प्रताप रेड्डी
पूरा नाम प्रताप चंद्र रेड्डी
जन्म 1933
जन्म भूमि अरागोंदा, मद्रास
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र उद्योगपति
शिक्षा स्टेनली मेडिकल कॉलेज
पुरस्कार-उपाधि पद्म विभूषण
प्रसिद्धि अपोलो अस्पताल समूह के संस्थापक
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ प्रताप सी रेड्डी ने उप समितियों का गठन किया जिन्हे भारतीय अस्पतालों की मान्यता (अक्क्रेडिटेशन) के लिए मानकों को तय करने का काम सौंपा गया।
अद्यतन‎

डॉ प्रताप रेड्डी(अंग्रेजी: Dr. Pratap Reddy जन्म: 1933, अरागोंदा, मद्रास, भारत के पहले कॉर्पोरेट अस्पताल समूह अपोलो अस्पताल के संस्थापक हैं। वे पेशे से एक हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उन्हें भारत में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने इस कदम से कई और लोगों को प्रेरित किया जिसके परिणामस्वरूप आज भारत में 750 से भी ज्यादा कॉर्पोरेट अस्पताल हैं।[1]

जीवन परिचय

डॉ प्रताप रेड्डी का जन्म 1933, अरागोंदा, मद्रास, में हुआ था। डॉ प्रताप सी रेड्डी ने चेन्नई में स्टैनले मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की डिग्री प्राप्त की और बाद में ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका में एक हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल, बोस्टन, से अपना फैलोशिप किया और 1978 में भारत लौटने से पहले कई वर्षों तक मिसौरी राज्य चेस्ट हॉस्पिटल, संयुक्त राज्य अमरीका, में कई शोध कार्यक्रमों के प्रमुख के तौर पर कार्य किया।[1]

कॅरियर

अमेरिका के वोरसेंटर सिटी हॉस्पिटल में चीफ रेजिडेंट के तौर पर कार्य करने के बाद डॉ रेड्डी भारत वापस लौट आये। वापस आने के बाद उन्होंने मद्रास शहर में छोटे स्तर से अपनी प्रैक्टिस शुरू की। डॉ रेड्डी को अपोलो अस्पताल समूह स्थापित करने का विचार तब आया जब एक मरीज अपने ओपन हार्ट सर्जरी के लिए टेक्सास नहीं पहुँच पाया और उसकी मौत हो गयी। इस घटना ने डॉ रेड्डी को भारत में ही विश्व स्तरीय अस्पताल खोलने के लिए प्रेरित किया। डॉ रेड्डी एक ऐसा अस्पताल बनाना चाहते थे जो आम लोगों के लिए और अधिक सुलभ और किफायती हो।[1]

सम्मान और पुरस्कार

  • डॉ प्रताप सी रेड्डी को निजी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान और स्वास्थय सेवा क्षेत्र में लाइसेंस, आयात प्रतिबंध, अंग प्रत्यारोपण से संबंधित कई विनियामक परिवर्तन में उनकी भूमिका के लिए 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें मदर टेरेसा “सिटीजन ऑफ़ द ईयर” पुरस्कार से भी सम्मानित किया।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 1.3 प्रताप सी रेड्डी (हिन्दी) itshindi.com। अभिगमन तिथि: 29 अक्टूबर, 2017।

संबंधित लेख