बरुआ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

बरुआ आसाम के अहोम राजाओं के पदाधिकारियों को कहा जाता था। उनका स्थान फूकन के बाद होता था, जो राज्य के उच्च अधिकारी होते थे।

  • मूलरूप में ऐसे लगभग बीस अधिकारी होते थे, जो उच्च अहोम परिवारों से चुने जाते थे।
  • बरुआ प्रशासन के विभिन्न विभागों के प्रधान होते थे, लेकिन बाद में अहोमों से इतर प्रजा से भी इनकी नियुक्ति होने लगी।
  • कालान्तर में धर्म अथवा जाति का ध्यान किये बिना इस पद पर आसीन सभी व्यक्तियों को 'बरुआ' कहा जाने लगा।
  • यह पदनाम उन सभी लोगों ने ग्रहण कर लिया, जिनके पूर्वज कभी इस पद पर रहे थे।
  • आसाम के कुछ मुसलमान परिवारों की भी उपाधि 'बरुआ' थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 273 |


संबंधित लेख