भारतपुझा नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

भारतपुझा नदी भारत के केरल राज्य में प्रवाहित होने वाली नदी है। पालक्काड ज़िले का एक बड़ा क़स्बा ओट्टापालम भारतपुझा नदी के किनारे पर ही स्थित है।[1] इस नदी को 'नीला नदी' के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय में इस नदी का अस्तित्व संकट में है। उत्तर भारत की अनेक सूखी, रेत भरी नदियों के समान ही इसका भी हाल बेहाल है।

  • भारतपुझा नदी पेरियार के बाद केरल की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। इसकी लम्बाई 209 किलोमीटर है।
  • नदी का उद्गम स्थान अन्नामलाई पहाड़ियों में है।
  • यह केरल की उन बड़ी नदियों में से एक है, जो पश्चिमी घाट के पर्वतों से निकलकर सागर में मिलती है।
  • भारतपुझा नदी का यह दुर्भाग्य है कि जो नदी कभी जल से लबालब रहती थी, अब अत्यंत छोटे और बूंद-बूंद कर बहते प्रवाह के रूप में ही बची है।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ओट्टापालम, पालक्कड़ (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 25 जुलाई, 2013।
  2. सूखती नदियाँ, सिकुड़ते तीर्थ (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 25 जुलाई, 2013।

संबंधित लेख