भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत का सबसे प्राचीन राजनीतिक दल है। कांग्रेस दल का युवा संगठन ‘भारतीय युवा कांग्रेस’ है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 ई. में दोपहर बारह बजे बम्बई (वर्तमान मुम्बई) में ‘गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज’ के भवन में की गई थी। इसके संस्थापक ए. ओ. ह्यूम थे और प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी बनाये गए थे। भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस में कुल 72 सदस्य थे, जिनमें महत्त्वपूर्ण थे- दादाभाई नौरोजी, फ़िरोजशाह मेहता, दिनशा इदुलजी वाचा, काशीनाथा तैलंग, वी. राघवाचार्य, एन.जी. चन्द्रावरकर, एस. सुब्रमण्यम आदि। इसी सम्मेलन में दादाभाई नौरोजी के सुझाव पर 'भारतीय राष्ट्रीय संघ' का नाम बदलकर 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' रख दिया गया था।

कांग्रेस के उद्देश्य एवं कार्यक्रम

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उद्देश्य एवं कार्यक्रम इस प्रकार थे[1]-

  1. लोकतांत्रिक राष्ट्रवादी आंदोलन चलाना।
  2. भारतीयों को राजनीतिक लक्ष्यों से परिचित कराना तथा राजनीतिक शिक्षा देना।
  3. आंदोलन के लिये मुख्यालय की स्थापना।
  4. देश के विभिन्न भागों के राजनीतिक नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंधों की स्थापना को प्रोत्साहित करना।
  5. उपनिवेशवादी विरोधी विचारधारा को प्रोत्साहन एवं समर्थन।
  6. एक सामान्य आर्थिक एक राजनीतिक कार्यक्रम हेतु देशवासियों को एकमत करना।
  7. लोगों को जाति, धर्म एवं प्रांतीयता की भावना से उठाकर उनमें एक राष्ट्रव्यापी अनुभव को जागृत करना।
  8. भारतीय राष्ट्रवादी भावना को प्रोत्साहन एवं उसका प्रसार।

अध्यक्ष

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची निम्न प्रकार है-

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष
नाम वर्ष स्थान
व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी 1885 बम्बई
दादा भाई नौरोजी 1886 कलकत्ता
बदरुद्दीन तैयब जी 1887 मद्रास
जॉर्ज यूल 1888 इलाहाबाद
विलियम वेडरबर्न 1889 बम्बई
फिरोज़शाह मेहता 1890 कलकत्ता
पी. आनन्द चार्लू 1891 नागपुर
व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी 1892 इलाहाबाद
दादा भाई नौरोजी 1893 लाहौर
अल्फ़्रेड बेब 1894 मद्रास
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी 1895 पूना
रहीमतुल्ला सयानी 1896 कलकत्ता
सी. शंकरन नायर 1897 अमरावती
आनन्द मोहन बोस 1898 मद्रास
रमेश चन्द्र दत्त 1899 लखनऊ
एन.जी. चन्द्रावरकर 1900 लाहौर
दिनशा इदुलजी वाचा 1901 कलकत्ता
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी 1902 अहमदाबाद
लाल मोहन घोष 1903 मद्रास
हैनरी कॉटन 1904 बम्बई
गोपाल कृष्ण गोखले 1905 बनारस
दादा भाई नौरोजी 1906 कलकत्ता
रास बिहारी घोष 1907 सूरत
रास बिहारी घोष 1908 मद्रास
मदन मोहन मालवीय 1909 लाहौर
विलियम वेडरबर्न 1910 इलाहाबाद
बिशन नारायण धर 1911 कलकत्ता
आर.एन. मुधोलकर 1912 बांकीपुर
नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर 1913 कराची
भूपेंद्र नाथ बोस 1914 मद्रास
सत्येन्द्र प्रसन्नो सिन्हा 1915 बम्बई
अम्बिका चरण मज़ूमदार 1916 लखनऊ
एनी बेसेंट 1917 कलकत्ता
मदन मोहन मालवीय 1918 दिल्ली
सैयद हसन इमाम 1918 बम्बई (विशेष सत्र)
मोतीलाल नेहरू 1919 अमृतसर
लाला लाजपत राय 1920 कलकत्ता (विशेष सत्र)
सी. विजय राघवा चारियर 1920 नागपुर
हकीम अजमल ख़ाँ 1921 अहमदाबाद
चित्तरंजन दास 1922 गया
मोहम्मद अली जौहर 1923 काकीनाडा
अबुलकलाम आज़ाद 1923 दिल्ली (विशेष सत्र)
महात्मा गाँधी 1924 बेलगाम
सरोजिनी नायडू 1925 कानपुर
एस. श्रीनिवास आयंगार 1926 गौहाटी
मुख़्तार अहमद अंसारी 1927 मद्रास
मोतीलाल नेहरू 1928 कलकत्ता
जवाहरलाल नेहरू 1929-30 लाहौर
सरदार पटेल 1931 कराची
मदन मोहन मालवीय 1932 दिल्ली
नेली सेनगुप्त 1933 कलकत्ता
राजेन्द्र प्रसाद 1934-35 बम्बई
जवाहरलाल नेहरू 1936 लखनऊ
जवाहरलाल नेहरू 1936-37 फैजपुर
सुभाष चंद्र बोस 1938 हरिपुरा, गुजरात
सुभाष चंद्र बोस 1939 त्रिपुरी, मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़
अबुलकलाम आज़ाद 1940-46 रामगढ़
जे. बी. कृपलानी 1947 मेरठ
भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया 1948-49 जयपुर
पुरुषोत्तम दास टंडन 1950 नासिक
जवाहरलाल नेहरू 1951-52 दिल्ली
जवाहरलाल नेहरू 1953 हैदराबाद
जवाहरलाल नेहरू 1954 कलकत्ता
यू.एन. ढेबर 1955 अवादी
यू.एन. ढेबर 1956 अमृतसर
यू.एन. ढेबर 1957 इंदौर
यू.एन. ढेबर 1958 गौहाटी
यू.एन. ढेबर 1959 नागपुर
इंदिरा गाँधी 1959 दिल्ली
नीलम संजीव रेड्डी 1960 बेंगळूरू
नीलम संजीव रेड्डी 1961 भावनगर
नीलम संजीव रेड्डी 1962-63 पटना
के. कामराज 1964 भुवनेश्वर
के. कामराज 1965 दुर्गापुर
के. कामराज 1966-67 जयपुर
एस. निजलिंगप्पा 1968 हैदराबाद
एस. निजलिंगप्पा 1968 गुजरात
पी. मेहुल 1969 फ़रीदाबाद
जगजीवन राम 1970-71 बम्बई
शंकरदयाल शर्मा 1972-74 कलकत्ता
देवकान्त बरुआ 1975-77 चंडीगढ़
इंदिरा गाँधी 1978-83 दिल्ली
इंदिरा गाँधी 1983-84 कोलकाता
राजीव गाँधी 1985-91 मुम्बई
पी. वी. नरसिंहराव 1992-96 तिरुपति
सीताराम केसरी 1996-98 कोलकाता
सोनिया गाँधी 1998-2017 कोलकाता
राहुल गाँधी 2017- अब तक दिल्ली


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का इतिहास एवं उनके अध्यक्ष (हिन्दी) samanyagyan.com। अभिगमन तिथि: 07 जून, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख