भोरघाट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
भोरघाट
भोरघाट
विवरण 'भोरघाट' पश्चिमी घाट श्रेणियों में स्थित दर्रा है। यह दर्रा मुम्बई तथा पुणे के बीच का सम्पर्क मार्ग है।
स्थिति महाराष्ट्र
संबंधित लेख महाराष्ट्र, महाराष्ट्र का भूगोल
अन्य जानकारी इस दर्रे से गुजरने वाला मार्ग पहाड़ों और ढालों से होकर जाता है। यहाँ से गुजरते समय प्राकृतिक सुन्दरता का आनन्द उठाया जा सकता है।

भोरघाट महाराष्ट्र राज्य में पश्चिमी घाट श्रेणियों में स्थित एक दर्रा है। यह दर्रा अपनी ख़ूबसूरती के साथ-साथ शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

  • यह दर्रा मुम्बई तथा पुणे के बीच का सम्पर्क मार्ग है।
  • भोरघाट दर्रा 'प्लाकड दर्रे' के नाम से भी जाना जाता है।
  • 'प्लाकड' भारत के केरल में स्थित एक नगर का नाम है। इसी कारण से इसे प्लाकड दर्रे का नाम दिया गया।
  • यहाँ का अधिकांश क्षेत्र काफ़ी शांत है, जहाँ दूर-दूर तक सिर्फ़ पेड़-पौधे और झाड़ियाँ ही दिखाई देती हैं।
  • इस दर्रे से गुजरने वाला मार्ग पहाड़ों और ढालों से होकर जाता है। यहाँ से गुजरते समय प्राकृतिक सुन्दरता का आनन्द उठाया जा सकता है।
  • वर्षा के बाद भोरघाट दर्रे का क्षेत्र हरियाली से भर उठता है। यहाँ दूर-दूर तक फैली हरियाली बड़ा ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख