मुख्य निर्वाचन आयुक्त

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(मुख्य चुनाव आयुक्त से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राजीव कुमार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत

मुख्य चुनाव आयुक्त अथवा मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से राष्ट्र और राज्य के चु्नाव करवाने का जिम्मेदार होता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। चुनाव आयोग के प्रमुख के रूप में वर्तमान में एक मुख्य चुनाव आयुक्त / मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त / निर्वाचन आयुक्त होते हैं। वर्तमान में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार हैं, जिन्होंने 15 मई, 2022 से कार्यभार ग्रहण किया है।

कार्यकाल

मुख्य चुनाव आयुक्त / मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। पहले ये 65 साल की उम्र तक होती थी। प्रोटोकाल में चुनाव आयुक्त / निर्वाचन आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के सामान होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के द्वारा ही हटाया जा सकता हैं।

निकाय संरचना

जब 1950 में चुनाव आयोग गठित हुआ तब से 15 अक्तूबर 1989 तक केवल मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित यह एक एकल-सदस्यीय निकाय था। 16 अक्तूबर 1989 से 1 जनवरी 1990 तक यह तीन-सदस्यीय निकाय बन गया। 2 जनवरी 1990 से 30 सितम्बर 1993 तक यह पुनः एकल-सदस्यीय निकाय बन गया और फिर 1 अक्तूबर 1993 से यह तीन-सदस्यीय निकाय बन गया।

राज्य संरचना

संधीय स्तर पर मुख्य चुनाव आयुक्त / मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अनुरूप राज्य स्तर पर प्रत्येक राज्य में मुख्य चुनाव अधिकारी / मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रविधान है जो उस राज्य में निर्वाचन के लिये विधायी शक्तियों का उपभोग करता है।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सूची

क्र.सं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त चित्र कार्यकाल का प्रारंभ कार्यकाल समाप्ति
1. सुकुमार सेन
CEC-Sukumar-Sen.jpg
21 मार्च 1950 19 दिसंबर 1958
2. के. वी. के. सुंदरम
Kalyan-Sundaram.jpeg
20 दिसंबर 1958 30 सितंबर 1967
3. एस. पी. सेन वर्मा
S-P-Sen-Verma.jpg
1 अक्तूबर 1967 30 सितंबर 1972
4. नागेन्द्र सिंह
Nagendra-Singh.jpg
1 अक्तूबर, 1972 6 फरवरी, 1973
5. टी. स्वामीनाथन
T-Swaminathan.jpg
7 फरवरी, 1973 17 जून, 1977
6. एस. एल. शकधर
S-L-Shakdhar.jpg
18 जून, 1977 17 जून, 1982
7. आर. के. त्रिवेदी
R-K-Trivedi.jpg
18 जून, 1982 31 दिसंबर, 1985
8. आर. वी. एस. पेरी शास्त्री
R-V-S-Peri-Sastri.jpg
1 जनवरी, 1986 25 नवंबर, 1990
9. वी. एस. रमादेवी
V-S-Ramadevi.jpg
26 नवंबर, 1990 11 दिसंबर, 1990
10. टी. एन. शेषन
T.N.Seshan.jpg
12 दिसंबर, 1990 11 दिसंबर, 1996
11. एम. एस. गिल
M-S-Gill.jpg
12 दिसंबर, 1996 13 जून, 2001
12. जेम्स माइकल लिंगदोह
J.M.Lyngdoh.jpg
14 जून, 2001 7 फरवरी, 2004
13. टी. एस. कृष्णमूर्ति
T-S-Krishnamurthy.jpg
8 फरवरी, 2004 15 मई, 2005
14. बी. बी. टंडन
B-B-Tandon.jpg
16 मई, 2005 28 जून, 2006
15. एन. गोपालस्वामी
N. Gopalaswami.jpg
29 जून, 2006 20 अप्रैल, 2009
16. नवीन चावला
Naveen Chawla.jpg
21 अप्रैल 2009 29 जुलाई 2010
17. शाहबुद्दीन याक़ूब क़ुरैशी
S-Y-Quraishi.jpg
30 जुलाई, 2010 10 जून, 2012
18. वी. एस. संपत
V-S-Sampath.jpg
11 जून, 2012 15 जनवरी, 2015
19. एच. एस. ब्रह्मा
H-S-Brahma.jpg
16 जनवरी, 2015 18 अप्रैल, 2015
20. नसीम ज़ैदी
Nasim-Zaidi.jpg
19 अप्रैल, 2015 5 जुलाई, 2017
21. अचल कुमार ज्योति
Achal-Kumar-Jyoti.jpg
6 जुलाई, 2017 22 जनवरी, 2018
22. ओम प्रकाश रावत
Om-Prakash-Rawat.jpg
23 जनवरी, 2018 1 दिसंबर, 2018
23. सुनील अरोड़ा
Sunil-Arora.jpg
2 दिसंबर, 2018 12 अप्रॅल, 2021
24. सुशील चन्द्रा
Sushil-Chandra.jpg
13 अप्रॅल, 2021 14 मई, 2022
25. राजीव कुमार
Rajiv-Kumar-Chief-Election-Commissioner.jpg
15 मई, 2022 पदस्थ


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख