मोहनजी प्रसाद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
मोहनजी प्रसाद
मोहनजी प्रसाद
पूरा नाम मोहनजी प्रसाद
जन्म 17 नवंबर, 2020
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिन्दी और भोजपुरी सिनेमा
प्रसिद्धि फ़िल्म निर्देशक
नागरिकता भारतीय
मुख्य फ़िल्में 'राम बलराम', 'घर परिवार', 'औरत तेरी यही कहानी', ‘गंगा जइसन माई हमार’, 'पंडितजी बताई ना बियाह कब होई', ‘रसिक बलमा’, ‘हमार सैंया हिंदुस्तानी’ और ‘माई बाप’ आदि।
अन्य जानकारी मोहनजी प्रसाद की बनाई फिल्मों में मीनाक्षी शेषाद्रि के अलावा ऋषि कपूर, राजेश खन्ना और करिश्मा कपूर जैसे सितारों ने काम किया।

मोहनजी प्रसाद (अंग्रेज़ी: Mohanji Prasad, मृत्यु- 17 नवंबर, 2020) हिन्दी और भोजपुरी फ़िल्मों के निर्देशक थे। उन्होंने 'राम बलराम', 'घर परिवार', और 'औरत तेरी यही कहानी' जैसी हिट फ‍िल्‍मों को निर्देशित किया था। अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि को लेकर फिल्म 'औरत तेरी यही कहानी' से मोहनजी प्रसाद ने फिल्म निर्देशन की शुरुआत की थी। सिनेमा में उनका योगदान अतुलनीय है। मीनाक्षी शेषाद्रि के अलावा ऋषि कपूर, राजेश खन्ना और करिश्मा कपूर जैसे सितारों ने उनकी फिल्मों में काम किया।

परिचय

फिल्म ‘बड़े घर की बेटी’ से साल 1989 में मोहनजी प्रसाद ने लेखन कॅरियर की शुरूआत की थी। भोजपुरी फिल्मों में उनका नाम बतौर निर्देशक काफी चर्चा में रहा है और लोग उनका काफी सम्मान भी करते रहे हैं। उनकी बनाई भोजपुरी फिल्मों में ‘गंगा जइसन माई हमार’, ‘रसिक बलमा’, ‘राम बलराम’, ‘हमार सैंया हिंदुस्तानी’ और ‘माई बाप’ प्रमुख हैं।

फ़िल्म निर्देशन व निर्माण का त्याग

मोहनजी प्रसाद ने हिंदी सिनेमा में भी अरसे तक पारिवारिक फिल्में बनाईं। उनकी बनाई फिल्मों में मीनाक्षी शेषाद्रि के अलावा ऋषि कपूर, राजेश खन्ना और करिश्मा कपूर जैसे सितारों ने उनकी फिल्मों में काम किया है। मोहनजी प्रसाद ने कभी कामयाबी के लिए भोजपुरी में चर्चित टोटकों का इस्तेमाल नहीं किया और जब भोजपुरी में अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों व गानों का बोलबाला होने लगा तो वह फिल्म निर्देशन व निर्माण से अलग हो गए।

पंडितजी बताई ना बियाह कब होई

भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोग बताते हैं कि संघर्षशील कलाकार जब मोहनजी प्रसाद के बंगले पर काम मांगने जाते थे और उनसे मुलाकात होने में समय लगता था तो वे जोर-जोर से यही गाना गाने लगते थे कि ‘पंडितजी बताई ना बियाह कब होई।’ उनकी फिल्म 'पंडितजी बताई ना बियाह कब होई' भोजपुरी की चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है। भोजपुरी फिल्मों में गंगा जइसन माई हमार, रसिक बलमा, राम बलराम, हमार सैंया हिंदुस्तानी और माई बाप हैं।

मृत्यु

मोहनजी प्रसाद का निधन मंगलवार (17 नवंबर, 2020) को हुआ।

मोहनजी प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और वितरक सुनील बूबना ने कहा कि- "मोहनजी प्रसाद का नाम भोजपुरी सिनेमा में संवेदनशील पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका योगदान अतुलनीय है और उनके जाने से भोजपुरी सिनेमा ने अपना एक सार्थक साथी खो दिया"।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख