राग नन्द

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

राग नन्द (अंग्रेज़ी: Raaga Nanda) को राग आनंदी, आनंदी कल्याण या नन्द कल्याण के नाम से भी जाना जाता है। इस राग में बिहाग, गौड सारंग, हमीर व कामोद का आभास होता है। जिनसे बचने के लिये - सा ग म ध प रे सा ये राग वाचक स्वर लिये जाते हैं।

  • सा ग म प नि सा'; सा' नि ध प - ये राग बिहाग का अंग है, इसे लेने के बाद ग म प ध नि प ; ध म् प ; ग म ध प रे सा ; यह स्वर समुदाय जोड़ने से राग नंद स्पष्ट हो जाता है।
  • अवरोह में गौड सारंग में स्वर सा' ध नि प; ध म प ग; लेने के पश्चात ग म ध प रे सा ग म लेने से राग नंद स्पष्ट हो जाता है।
  • राग हमीर के ग म ध प तथा राग कामोद के म् प ध म् प ग ; ग म् प ग म् यह स्वर लेने के पश्चात रे सा ग म ध प रे सा, यह स्वर समुदाय जोड़ने से राग नंद स्पष्ट हो जाता है।
  • इस राग का विस्तार मध्य और तार सप्तक में अधिक किया जाता है।
  • इस राग की प्रकृति शांत और करुण रस से परिपूर्ण है।
  • निम्न स्वर संगतियाँ राग नंद का रूप दर्शाती हैं-

सा ; सा ग म ध प रे सा ; ग म प ध नि ; (ध)प ; प ध (प) म म प ; ग म ध प रे सा ; ग म प नि सा ; प नि रे' नि ध प ; प ध म् प ; ग म (ध)प रे सा ; ग म प ध नि प ; प ध प म् ध प ग म ध प रे सा;


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख