रैबारी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

रैबारी (अंग्रेज़ी: Rabari) उत्तर भारत की एक प्रमुख एव प्राचीन जनजाति है। मुख्य रूप से यह जाति रबारी, रैबारी राईका, गोपालक, मालधारी एवं देवासी के नाम से जाने वाली एक अति प्राचीन जाति है।

  • खेती और पशुपालन भारतीय लोगों का मुख्य व्यवसाय रहा है। इस जाति के लोग भी इसी व्यवसाई से जुड़े हुए हैं।
  • भाट, चारण और वहीवंचाओं के ग्रंथों के आधार पर, मूल पुरुष को 12 लड़कियाँ हुई जिनका विवाह क्षत्रिय कुल के पुरुषोंं के साथ कीया गया। जो हिमालय के नियम बहार थे। जो वंशज हुए वह रबारी और बाद में रबारी का अपभ्रंश होने से रेबारी के नाम से पहचाने जाने लगे।
  • मुख्यत: रैबारी जाति भारत के गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, नेपाल और पाकिस्तान में भी निवास करती है।
  • राजस्थान के पाली, सिरोही, जालोर जिलों में रैबारी दैवासी के नाम से जाने जाते हैं। उत्तरी राजस्थान के जयपुर और जोधपुर संभाग में इन्हें 'राईका' नाम से जाना जाता है।
  • हरियाणा और पंजाब में भी इस जनजाति को राईका ही कहा जाता है। गुजरात और मध्य राजस्थान में इन्हें देवासी रैबारी, रबारी देसाई मालधारी और हीरावंशी नाम से भी पुकारा जाता है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख