लॉर्ड रीडिंग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • लॉर्ड रीडिंग 1921 ई. से 1926 ई. तक भारत का वाइसराय रहा था।
  • 1921 ई. में वाइसराय बने लॉर्ड रीडिंग के समय में गाँधी जी का भारतीय राजनीति में पूर्णरूप से प्रवेश हो चुका था।
  • गाँधी जी द्वारा चलाया गया पहला असहयोग आंदोलन लॉर्ड रीडिंग के समय में ही समाप्त हुआ।
  • उसके समय में 'प्रिंस ऑफ़ वेल्स' ने नवम्बर, 1921 ई. में भारत की यात्रा की थी।
  • इस दिन पूरे भारत में हड़ताल का आयोजन किया गया था।
  • 1921 ई. में ही भारत के दक्षिणी पश्चिमी समुद्र तट पर 'गोपला विद्रोह' हुआ।
  • लॉर्ड रीडिंग के समय में 1922 ई. में 'विश्व भारतीय विश्वविद्यालय' ने कार्य करना आरम्भ किया।
  • 1923 ई. से 1925 ई. मे मध्य मुल्तान, अमृतसर, दिल्ली, अलीगढ़ एवं कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में साम्प्रदायिकता की भयानक लहर फैली।
  • इसके समय में ही 'एम.एन.राय' द्वारा 1921 ई. में 'भारीय कम्युनिस्ट पार्टी' का गठन किया गया।
  • दिसम्बर, 1925 ई. में प्रसिद्ध आर्य समाजी राष्ट्रवादी नेता 'स्वामी सहजानंद' की हत्या कर दी गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख