विलियम एस मारिस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
विलियम एस मारिस
विलियम एस मारिस
पूरा नाम विलियम एस मारिस
जन्म 9 अक्टूबर, 1873
मृत्यु 12 दिसम्बर, 1945
पति/पत्नी प्रथम पत्नी-इलीनार मैरी फर्गयूसन; द्वितीय पत्नी-एलिजीबेथ बिलफोर्ड।
प्रसिद्धि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल
पद राज्यपाल (उत्तर प्रदेश, असम)
कार्य काल 1922-1928
विद्यालय कैण्टर बरी कॉलेज (न्यूजीलैण्ड) तथा क्राइस्ट चर्च, आक्सफोर्ड।
संबंधित लेख राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल
अद्यतन‎

विलियम एस मारिस (अंग्रेज़ी: William Sinclair Marris, जन्म- 9 अक्टूबर, 1873; मृत्यु- 12 दिसम्बर, 1945) 1913 में भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव थे। उन्हें हरकोर्ट बटलर के बाद 1922 में उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इस पद पर वे 1928 तक रहे।[1]

  • सर विलियम एस मारिस का जन्म 9 अक्टूबर, 1873 ई. को हुआ था।
  • उन्होंने वंगनुई (न्यूजीलैण्ड), कैण्टर बरी कॉलेज (न्यूजीलैण्ड) तथा क्राइस्ट चर्च, आक्सफोर्ड में शिक्षा प्राप्त की थी।
  • 1895 में उन्होंने आई.सी.एस. परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।
  • विलियम एस मारिस का विवाह 1905 में इलीनार मैरी फर्गयूसन से हुआ एवं पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने 1934 में एलिजीबेथ बिलफोर्ड से पुनः विवाह किया।
  • भारत में उन्होंने 1896 में सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर उत्तर प्रदेश में कार्य किया।
  • 1899 में वे उत्तर प्रदेश शासन में अनु सचिव, 1901 में भारत सरकार में अनु सचिव, 1904 में भारत सरकार के उप सचिव, 1910 में अलीगढ़ के मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर, 1912 में राज्याभिषेक दरबार की कार्यकारिणी समिति के सदस्य, 1913 में भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव, 1916 में उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिरीक्षक, 1919-1921 के मध्य भारत सरकार के संयुक्त सचिव, 1919-1920 के मध्य सुधार आयुक्त तथा 1921-1922 के मध्य असम के राज्यपाल रहे।
  • 1922 में उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया और वे इस पद पर 1928 तक रहे।
  • विलियम एस मारिस 1928-1929 की अवधि में भारतीय परिषद के सदस्य रहे।
  • 12 दिसम्बर, 1945 को विलियम एस मारिस का निधन हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सर हरकोर्ट (स्पेंसर) बटलर (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 01 अक्टूबर, 2016।

संबंधित लेख