सदाशिव राय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • सदाशिव राय (1542-1570 ई.) सिर्फ़ नाम मात्र का ही शासक था।
  • उसके समय में विजयनगर साम्राज्य की वास्तविक शक्ति 'रामराय' के हाथों में थी।
  • सदाशिव राय के समय में रामराय (रामराजा) ने बड़ी संख्या में मुस्लिमों को अपनी सेना में सम्मिलित किया।
  • रामराय ने विजयनगर की परम्परा के विपरीत पड़ोसी मुस्लिम राज्यों की आन्तरिक राजनिति में हस्तक्षेप किया था।
  • उसका यह हस्तक्षेप विजयनगर साम्राज्य के लिए हानिकारक सिद्ध हुआ।
  • 1543 ई. में रामराय ने बीजापुर के विरुद्ध गोलकुण्डा एवं अहमदनगर से संधि की।
  • कालान्तर में उसने अहमदनगर के विरुद्ध बीजापुर तथा गोलकुण्डा को सहयोग दिया।
  • उसकी सहयोग की यह नीति असफल रही थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख