सीता देवी (महारानी)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सीता देवी

सीता देवी (अंग्रेज़ी: Sita Devi, जन्म- 12 मई, 1917, मद्रास; मृत्यु- 15 फ़रवरी, 1989, पेरिस, फ़्राँस) बड़ौदा की महारानी थीं। वह पीतमपुरा के महाराज राजा राव वेंकट कुमारा महिपति सूर्य राऊ और रानी चिन्नाम्बा की पुत्री थीं।

  • सीता देवी का पहला विवाह, वायुरू के जमींदार अप्पाराव बहादुर से हुआ, जिनसे इनके तीन बच्चे हुए।
  • सन 1943 में मद्रास में घुड़दौड़ में इनकी मुलाकात प्रताप सिंह गायकवाड़ से हुई जो उस समय दुनिया के आठवें सबसे अमीर आदमी थे। दोनों एक दूसरे के प्रेम में पड़ गए।[1]
  • अपना पहला विवाह तोड़ने के लिए कानूनी सलाह से सीता देवी ने इस्लाम धर्म अपना लिया और प्रताप सिंह गायकवाड़ से विवाह कर उनकी दूसरी पत्नी बन गईं। जिनसे उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम सयाजी राव गायकवाड़ था।
  • सन 1956 में सीता देवी ने गायकवाड़ को तलाक दे दिया और लंदन चली गईं।
  • सयाजी राव गायकवाड ने 1985 में आत्महत्या कर ली, जिसके चार साल पश्चात सीता देवी की मृत्यु हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय इतिहास की उच्च श्रेणी की 7 रमणीय राजकुमारियाँ (हिंदी) herbeauty.co/in। अभिगमन तिथि: 25 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख