सुंदर लाल पटवा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सुंदर लाल पटवा
सुंदर लाल पटवा
पूरा नाम सुंदर लाल पटवा
जन्म 11 नवंबर, 1924
जन्म भूमि कुकड़ेश्वर
मृत्यु 28 दिसंबर, 2016
मृत्यु स्थान भोपाल, मध्य प्रदेश
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश, दो बार

प्रथम- 20 जनवरी, 1980 से 17 फ़रवरी, 1980
द्वितीय- 5 मार्च, 1990से 15 दिसंबर, 1992 तक।

संबंधित लेख मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
अन्य जानकारी सुंदर लाल पटवा मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजनीति के गुरु भी माने जाते हैं। वे राज्य की राजनीति में कई दशकों तक सक्रिय रहे।

सुंदर लाल पटवा (अंग्रेज़ी: Sunder Lal Patwa, जन्म- 11 नवंबर, 1924, कुकड़ेश्वर; मृत्यु- 28 दिसंबर, 2016, भोपाल, मध्य प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। सुंदर लाल पटवा दो बार मुख्यमंत्री रहे- 20 जनवरी, 1980 से 17 फ़रवरी, 1980 तक और फिर 5 मार्च, 1990से 15 दिसंबर, 1992 तक। वे मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजनीति के गुरु भी माने जाते हैं।

परिचय

सुंदर लाल पटवा जी का जन्म 11 नवंबर, 1924 को नीमच से 45 कि.मी. दूर कुकड़ेश्वर कस्बे में हुआ था। वे जनता पार्टी की सरकार के दौरान 1980 और भाजपा की सरकार में 1990 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे 1997 में छिंदवाड़ा में हुए लोकसभा उपचुनाव में पहली बार सांसद बने। पटवा जी पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री 20 जनवरी, 1980 को बने थे। जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल में वे पहली बार 17 फ़रवरी 1980 तक ही मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद वर्ष 1990 में राज्य में भाजपा की सरकार बनी। उस समय सुंदर लाल पटवा ने 5 मार्च, 1990 से 15 दिसंबर, 1992 तक मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली। उस समय राष्ट्रपति शासन लगाने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था।[1]

राजनीतिक गतिविधियाँ

छात्र जीवन से ही सक्रिय रहे सुंदर लाल पटवा 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। 1948 में संघ के आंदोलन में शामिल होने के कारण उन्हें कुछ माह जेल में भी गुजारना पड़े। समय बीतने के साथ ही सुंदर लाल पटवा सहकारी आंदोलन से जुड गए और तब उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। वे आपात काल के दौरान भी जेल में रहे। जनसंघ से अपनी राजनीति शुरू करने वाले सुंदर लाल पटवा बाद में जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी से जुड गए।

सुंदर लाल पटवा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनसंघ से की थी, जो 1977 में जनता पार्टी के साथ जुड़ गई थी। हालांकि इसके बाद जनसंघ की हिंदुत्व विचारधारा में विश्वास रखने वाले सदस्यों ने पार्टी से खुद को अलग कर लिया और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत की। वह 1977 में हुए छिंदवाड़ा के उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गए थे। हालांकि 1998 में हुए आम चुनावों में उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 1998 में जब वे होशंगाबाद से सांसद चुने गए, तब उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।

शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक गुरु

सुंदर लाल पटवा मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजनीति के गुरु भी माने जाते हैं। वे राज्य की राजनीति में कई दशकों तक सक्रिय रहे और उनके नेतृत्व और मुद्दों की समझ का लोहा विपक्षी दल के नेता भी मानते थे। काफी समय से वह राजधानी भोपाल में ही अपने सरकारी आवास पर निवास कर रहे थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सुंदर लाल पटवा (हिंदी) hindi.webdunia.com। अभिगमन तिथि: 7 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022