एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

हुसैन निज़ामशाह प्रथम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(हु्सेन निज़ाम शाह से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • हुसैन निज़ामशाह प्रथम अहमदनगर के निज़ामशाही वंश का तीसरा सुल्तान था।
  • उसने 1553 से 1565 ई. तक राज्य किया था।
  • हुसैन निज़ामशाह प्रथम का शासनकाल दक्कन के इतिहास में एक युगांतकारी युग के रूप में स्वीकार किया जाता है।
  • उसने विजयनगर साम्राज्य कि विरुद्ध गोलकुण्डा और बीजापुर के सुल्तानों से सुलह कर ली थी।
  • बीजापुर के आदिलशाह, गोलकुण्डा के कुली कुतुबशाह और विजयनगर के रामराय की संयुक्त सेना ने अहमदनगर के प्रदेशों पर आक्रमण करके लूटपाट की थी।
  • हुसैन निज़ामशाह प्रथम इस लूटपाटपूर्ण व्यवहार से इतना क्षुब्ध हुआ कि, उसने 1565 ई. में विजयनगर के विरुद्ध दक्कन के मुस्लिम राज्यों के एक मुस्लिम संगठन की स्थापना की।
  • बरार इस संगठन में शामिल नहीं था।
  • इस संगठन ने 1565 ई. में तालीकोटा के युद्ध में विजयनगर को बुरी तरह से परास्त किया।
  • इस विजय कि फलस्वरूप विजयनगर को बुरी तरह से लूटा गया और उसे तहस-नहस कर दिया गया।
  • इस विजय से हुसैन निज़ामशाह प्रथम कोई लाभ नहीं उठा पाया।
  • जिस साल उसने विजयनगर पर विजय प्राप्त की, उसी वर्ष उसकी मृत्यु हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख