ह्यूमस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ह्यूमस (अंग्रेज़ी: Humus) भूरे-काले रंग का पदार्थ है, जो जैव पदार्थों के अंशतया गलने-सड़ने से बनता है। यह मिट्टी का जैव अंश है।

  • मिट्टी में विद्यमान विघटित तथा अंशतः विघटित जैविक पदार्थ जिनकी उत्पत्ति जन्तुओं अथवा वनस्पतियों के सड़ने-गलने से होती है।
  • अकृषित भूमि में पूर्ववर्ती पौधों तथा जंतुओं के प्राकृतिक रूप से सड़ने-गलने (विघटन) से ह्यूमस की प्राप्ति होती है किन्तु कृषित एवं जोती गयी भूमि में कृत्रिम उर्वरकों द्वारा भी ह्यूमस की आपूर्ति होती है।
  • ह्यूमस युक्त मिट्टी उपमिट्टी की तुलना में गहरे रंग की होती है।
  • ह्यूमस सामान्यतः मिट्टी के क संस्तर में पायी जाती है।
  • मिट्टी की उर्वरता बनाये रखने में ह्यूमस की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण किन्तु जटिल होती है।
  • विभिन्न प्रकार की मिट्टियों में विद्यमान ह्यूमस की मात्रा में पर्याप्त भिन्नता पायी जाती है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख