11 सितंबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 11 सितंबर वर्ष का 254 वाँ (लीप वर्ष में यह 255 वाँ) दिन है। साल में अभी और 111 दिन शेष हैं।

11 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1893 - शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
  • 1906 - महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।
  • 1919 - अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
  • 1939 - इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1941 - अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
  • 1951 - इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
  • 1961 - विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
  • 1965 - भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया।
  • 1968 - एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
  • 1971 - मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1973 - चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट।
  • 1996 - राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
  • 2001 - अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
  • 2003 - चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
  • 2005 - गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।
  • 2006 - पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की। स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब। अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
  • 2007 - येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।
  • 2009 - नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।
  • 2011-
    • रक्षा वैज्ञानिकों ने बनायी 'ल्यूकोडर्मा' की अचूक हर्बल औषधि। इस हर्बल द्रव और लगाने के लिए मलहम रूप में होगी। इस दवा के व्यावसायिक उत्पादन और मार्केटिंग के लिए डीआरडीओ ने देश की एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी से करार किया है, जो तकनीकि हस्तांतरण से इसका उत्पादन शुरू करने जा रही है।
    • 9/11 की घटना के बाद एशियाई लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा था, लेकिन भारतीय मूल के लोगों के बारे में अमेरिकियों की सोच बिल्कुल बदल गई है। इसका कारण भारतीयों की प्रतिभा और परिश्रम है।
  • 2012 - सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।

11 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

11 सितंबर को हुए निधन

11 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख