1999

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1999 का है।

जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2056 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1921 है।

वर्ष ईसवी सन् 1999 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1 जनवरी - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
  • 4 जनवरी - मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान।
  • 5 जनवरी - विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए, आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना।
  • 7 जनवरी - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।
  • 13 जनवरी - नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 14 जनवरी -
    • बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
    • भारत का पहला अत्याधुनिक 'हवाई यातायात परिसर', दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
  • 15 जनवरी - 'एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने, पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित।
  • 16 जनवरी - भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने, टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित।
  • 26 जनवरी - महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।
  • 28 जनवरी - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
  • 31 जनवरी - अर्मिनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गईं, येवगेनी काफ़ेलनिकोव (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
  • 1 फ़रवरी - अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन, पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह 'जंग' के प्रकाशन हेतु आदेश जारी।
  • 2 फ़रवरी - आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास।
  • 3 फ़रवरी -
    • भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ ।
    • विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ़) की 29वीं वाषिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन।
  • 6 फ़रवरी - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
  • 7 फ़रवरी - जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।
  • 8 फ़रवरी - अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।
  • 9 फ़रवरी - यूगांडा में एड्स के टीके 'अलवाक' का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
  • 11 फ़रवरी - चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान ख़रीदने की घोषणा, अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन 'इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल' के अध्यक्ष नियुक्त।
  • 12 फ़रवरी - बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
  • 14 फ़रवरी - इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।
  • 15 फ़रवरी - परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
  • 17 फ़रवरी - प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं, पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया।
  • 18 फ़रवरी - सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
  • 19 फ़रवरी - डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
  • 20 फ़रवरी -
    • भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
    • दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
  • 21 फ़रवरी - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।
  • 22 फ़रवरी - प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती (भारत) कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
  • 26 फ़रवरी - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
  • 28 फ़रवरी - कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 1 मार्च - मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
  • 2 मार्च - व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन।
  • 3 मार्च - अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।
  • 4 मार्च - संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पतनी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा।
  • 5 मार्च - आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी, फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।
  • 9 मार्च - ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी, फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 11 मार्च - इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
  • 13 मार्च - शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने, 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
  • 14 मार्च - स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
  • 15 मार्च - एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं, कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरम्भ हुआ।
  • 16 मार्च - फैंटम जैसे हास्य चरित्र के जनक लियोन ली फ़ाक का निधन।
  • 19 मार्च - यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
  • 20 मार्च - प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
  • 21 मार्च - ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
  • 22 मार्च - भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार, जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
  • 23 मार्च - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
  • 24 मार्च - पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
  • 25 मार्च - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
  • 26 मार्च - द. अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
  • 29 मार्च - पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
  • 1 अप्रैल - मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
  • 2 अप्रैल - मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न।
  • 5 अप्रैल - इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा, मलेशिया में 'हेन्ड्रा' नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हज़ार सूअरों की सामूहिक हत्या किये जाने का कार्यक्रम प्रारम्भ।
  • 6 अप्रैल - नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
  • 8 अप्रैल - ड्रोर ओरपाज तथा कारमिट सुबेरा (इस्रायल) द्वारा 30 घंटे 45 मिनट तक लगातार चुंबन लिये जाने का गिनीज बुक आफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में नया कीर्तिमान दर्ज, चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
  • 9 अप्रैल - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
  • 10 अप्रैल - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।
  • 11 अप्रैल - फिलीपींस की सरकार द्वारा 'एक स्कूल गोद लो' की अनोखी घोषणा।
  • 14 अप्रैल - मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
  • 15 अप्रैल - पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तथा उनके पति आसिफ़ अली जरदारी को सरकारी ठेकों में दलाली खाने के आरोप में पांच वर्ष की क़ैद की सज़ा, पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता वाले अपने दूसरे प्रक्षेपास्त्र शाहीन-1 का परीक्षण किया।
  • 16 अप्रैल - पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता, न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला, अद्वैलाजीज बोतेफ़्लिका अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति बने।
  • 18 अप्रैल - ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।
  • 19 अप्रैल - बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।
  • 20 अप्रैल - जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम' से सम्मानित।
  • 23 अप्रैल - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
  • 25 अप्रैल - वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास की घोषणा, वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त, इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुँचे।
  • 26 अप्रैल - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
  • 27 अप्रैल - यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा, दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।
  • 28 अप्रैल - अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा, विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया।
  • 29 अप्रैल - बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
  • 30 अप्रैल - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का 'नेशनल मैंगनीज अवार्ड' प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
  • 1 मई - नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
  • 2 मई - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 4 मई - भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
  • 5 मई - रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।
  • 7 मई - स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।
  • 8 मई - बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
  • 10 मई - पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
  • 12 मई - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।
  • 13 मई - जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
  • 14 मई - पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती, सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत।
  • 15 मई - कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
  • 16 मई - दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।
  • 19 मई - भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त, मैक्सिको में 'बाल्कान डिफ़्यूजो' नामक ज्वालामुखी सक्रिय।
  • 20 मई - कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा।
  • 23 मई - योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 27 मई - बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं, विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया, सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
  • 28 मई - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।
  • 29 मई - नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
  • 31 मई - एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।
  • 1 जून - मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज, हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
  • 2 जून - दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत।
  • 3 जून - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन, यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी, मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
  • 7 जून - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
  • 9 जून - कुली ओडैजो (द. अफ़्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं, युगोस्लाविया एवं नाटो के बीच कोसोवो में सर्बियाई सैनिक वापस बुलाने पर सहमति।
  • 10 जून - इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा, जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
  • 12 जून - पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए 'मिशन' हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
  • 14 जून - थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 15 जून - लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति।
  • 17 जून - लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त, कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
  • 18 जून - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
  • 19 जून - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
  • 20 जून - सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।
  • 21 जून - कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
  • 25 जून - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
  • 26 जून - अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा, बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत, आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को 'बेस्ट स्पोर्ट्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड' प्रदत्त।
  • 28 जून - रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
  • 30 जून - आस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा।
  • 3 जुलाई - कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
  • 5 जुलाई - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
  • 7 जुलाई - फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
  • 8 जुलाई - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
  • 14 जुलाई - मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 15 जुलाई - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
  • 16 जुलाई - जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
  • 18 जुलाई - विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन, फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।
  • 20 जुलाई - यू.आर. राव (भारत) 'यूनिस्पेस-3' (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
  • 22 जुलाई - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
  • 23 जुलाई - मोरक्को के शाह हसन का निधन।
  • 24 जुलाई - ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम 'सार्वभौमिक महिला धर्मसभा' का आयोजन, अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
  • 2 अगस्त - चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 4 अगस्त - चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
  • 5 अगस्त - चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
  • 7 अगस्त - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
  • 9 अगस्त - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 10 अगस्त - चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
  • 11 अगस्त - यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।
  • 13 अगस्त - लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक 'आमार मऐबेला' (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया, स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।
  • 18 अगस्त - तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत।
  • 19 अगस्त - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
  • 23 अगस्त - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
  • 24 अगस्त - पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
  • 27 अगस्त -
    • सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
    • भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
  • 29 अगस्त - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
  • 30 अगस्त - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
  • 31 अगस्त - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
  • 2 सितम्बर - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
  • 4 सितम्बर - ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
  • 5 सितम्बर - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 9 सितम्बर - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
  • 17 सितम्बर - ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।
  • 20 सितम्बर - रईसा गोर्बाच्योव का निधन।
  • 25 सितम्बर - आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।
  • 3 अक्टूबर - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
  • 6 अक्टूबर - संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन आस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।
  • 10 अक्टूबर - सन् 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
  • 12 अक्टूबर - पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर क़ाबिज़, संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छ: अरबवाँ शिशु का सरायेवों में जन्म, अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुँचा।
  • 13 अक्टूबर - कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।
  • 14 अक्टूबर - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
  • 15 अक्टूबर - चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले 'डी.एफ़.-41 आईसीबीएम' नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया, जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।
  • 16 अक्टूबर - सं.रा. अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।
  • 21 अक्टूबर - सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।
  • 2 नवम्बर - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
  • 5 नवम्बर - वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।
  • 14 नवम्बर - संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।
  • 21 नवम्बर - चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया गया।
  • 24 नवम्बर - एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
  • 28 नवम्बर - एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
  • 29 नवंबर - महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
  • 30 नवम्बर - सं.रा. अमेरिका के उत्तर पश्चिम 'सिएटल' में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।
  • 3 दिसम्बर - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
  • 4 दिसम्बर - सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
  • 5 दिसम्बर - चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।
  • 6 दिसम्बर - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
  • 10 दिसम्बर - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
  • 16 दिसम्बर - गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
  • 18 दिसम्बर - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।
  • 19 दिसम्बर - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
  • 20 दिसम्बर - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।

वर्ष ईसवी सन् 1999 में जन्मे व्यक्ति

वर्ष ईसवी सन् 1999 में हुए निधन

वर्ष ईसवी सन् 1999 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

2024, 2023, 2022, 2021, 1709, 1708, 1707, 1706, 1705, 1710, 1719, 1718, 1717, 1716, 1715, 1714, 1713, 1712, 1711, 1720, 1721, 1722, 1723, 1724, 1725, 1726, 1727, 1728, 1729, 1730, 1731, 1732, 1733, 1734, 1735, 1736, 1737, 1738, 1739, 1740, 1741, 1742, 1743, 1744, 1745, 1746, 1747, 1751, 1752, 1753, 1754, 1755, 1756, 1757, 1748, 1749, 1750, 1758, 1759, 1760, 1761, 1762, 1763, 1764, 1765, 1766, 1767, 1768, 1769, 1770, 1704, 1703, 1702, 1701, 1700, 1771, 1772, 1773, 1774, 1775, 1776, 1777, 1778, 1779, 1780, 1781, 1782, 1783, 1784, 1785, 1786, 1787, 1788, 1789, 1790, 1791, 1792, 1793, 1794, 1795, 1796, 1797, 1798, 1799, 1800, 1801, 1802, 1803, 1804, 1805, 1806, 1807, 1808, 1809, 1810, 1812, 1813, 1814, 1815, 1816, 1817, 1818, 1819, 1820, 1821, 1822, 1823, 1824, 1825, 1826, 1827, 1828, 1829, 1830, 1831, 1832, 1833, 1834, 1835, 1836, 1837, 1838, 1839, 1840, 1841, 1842, 1843, 1844, 1845, 1846, 1847, 1848, 1849, 1811, 1850, 1851, 1852, 1853, 1854, 1855, 1856, 2020, 2019, 2018, 2015, 2016, 2017, 2014, 2013, 1887, 2012, 2011, 2010, 2009, 2008, 2007, 2006, 2005, 2004, 2003, 2002, 2001, 2000, 1999, 1998, 1997, 1996, 1995, 1994, 1993, 1992, 1991, 1990, 1989, 1988, 1987, 1986, 1985, 1984, 1983, 1982, 1981, 1980, 1979, 1978, 1977, 1976, 1975, 1974, 1973, 1972, 1971, 1970, 1969, 1968, 1967, 1966, 1965, 1964, 1963, 1962, 1961, 1960, 1959, 1958, 1957, 1956, 1955, 1954, 1953, 1952, 1951, 1950, 1949, 1948, 1947, 1946, 1945, 1944, 1943, 1942, 1941, 1940, 1939, 1938, 1937, 1936, 1935, 1934, 1933, 1932, 1931, 1930, 1929, 1928, 1927, 1926, 1925, 1924, 1923, 1922, 1921, 1920, 1919, 1918, 1917, 1916, 1915, 1914, 1913, 1912, 1911, 1910, 1909, 1908, 1907, 1906, 1905, 1904, 1903, 1902, 1901, 1900, 1899, 1898, 1897, 1896, 1895, 1894, 1893, 1892, 1891, 1890, 1889, 1888, 1886, 1885, 1884, 1883, 1882, 1881, 1880, 1879, 1878, 1877, 1876, 1875, 1874, 1873, 1872, 1871, 1870, 1869, 1868, 1867, 1866, 1865, 1864, 1863, 1862, 1861, 1860, 1859, 1858, 1857