5 अक्टूबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 5 अक्टूबर वर्ष का 278 वाँ (लीप वर्ष में यह 279 वाँ) दिन है। साल में अभी और 87 दिन शेष हैं।

5 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1793 - फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।
  • 1796 - स्पेन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1805 - भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।
  • 1864 - कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।
  • 1915 - बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
  • 1946 - पहले कान फिल्म समारोह का समापन।
  • 1948 - तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।
  • 1962 - जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।
  • 1988 - ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
  • 1989 - न्यायमूर्ति मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।
  • 1995 - आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
  • 1997 - राजधानी कम्पाला से नील नदी को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर 'चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट' का ख़िताब जीता।
  • 1999 - भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
  • 2000 - यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ विद्रोह।
  • 2001 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
  • 2004 - पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।
  • 2005 - खुशमिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।
  • 2007 - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ। परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।
  • 2008- केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 'सेतु समुंद्रम परियोजना' के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।
  • 2011-
    • एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
    • भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ लॉन्च किया गया।

5 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

5 अक्टूबर को हुए निधन

5 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ

univarta.com

संबंधित लेख