5 फ़रवरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 5 फ़रवरी वर्ष का 36 वाँ दिन है। साल में अभी और 329 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 330 दिन)

5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 664 - प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेन त्सांग का निधन हुआ।
  • 1679 - जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1783 - इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।
  • 1870 - फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
  • 1900 - अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1904 - क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
  • 1917 - मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
  • 1922 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
  • 1924 - रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
  • 1931 - मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
  • 1961 - ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
  • 1970 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1994 - सरायेवो के बाजार में नरसंहार हुआ। सरायेवो के मुख्य बाजार में एक मोर्टार बम के फटने से 68 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे।
  • 2004 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
  • 2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
  • 2007 - भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
  • 2008 -
    • पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।
    • पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
  • आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का निधन। साठ के दशक में मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के सदस्यों के साथ ही वे कई बड़ी हस्तियों के आध्यात्मिक गुरु थे।
  • 2009 - मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।
  • 2010 - भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
  • 2020 - यूक्रेन स्कैंडल मामले में अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया। ट्रम्प पर अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग पास किया था।

5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

5 फ़रवरी को हुए निधन

5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख