एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

6 फ़रवरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 6 फ़रवरी वर्ष का 37 वाँ दिन है। साल में अभी और 328 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 329 दिन)

6 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
  • 1716 - ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
  • 1778 - ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
    • फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।
  • 1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
  • 1819 - सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
  • 1833 - ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
  • 1869 - यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।
  • 1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।
  • 1899 - स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।
  • 1911 - अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
  • 1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
  • 1922 - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
  • 1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
  • 1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
  • 1968 - फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन आेलंपिक खेल शुरु।
  • 1985 - ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
  • 1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1989 - पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
  • 1991 - विद्रोहियों की हिंसा में 47 व्यक्तियों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की।
  • 1993 - टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।
  • 1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
  • 1997 - इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
  • 1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
  • 2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
  • 2001 - वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।
  • 2002 - पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।
    • भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
  • 2003 - अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
  • 2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।
  • 2005 -
    • आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला जीती।
    • जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
  • 2007 - अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।
  • 2008 -
    • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बात-चीत की। देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कि लिए उद्योगपति एम.पी. जिंदल को उद्योग रत्न से सम्मनित किया गया।
    • भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 के विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।
  • 2009 - भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। किरण कार्णिक सत्यम के नए अध्यक्ष बने।
  • 2017- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।

6 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

6 फ़रवरी को हुए निधन

6 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख