7 जून

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 जून वर्ष का 158 वाँ (लीप वर्ष में यह 159 वाँ) दिन है। साल में अभी और 207 दिन शेष हैं।

7 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
  • 1631 - मु्ग़ल बादशाह शाहजहाँ की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
  • 1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
  • 1989 - भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
  • 1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
  • 1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।
  • 1999 - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
  • 2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
  • 2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • 2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
  • 2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
  • 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।

7 जून को जन्मे व्यक्ति

7 जून को हुए निधन

7 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख