सुशर्मा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:56, 28 जुलाई 2014 का अवतरण (''''सुशर्मा''' पौराणिक हिन्दू धार्मिक महाकाव्य '[[महा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

सुशर्मा पौराणिक हिन्दू धार्मिक महाकाव्य 'महाभारत' के अनुसार एक महान योद्धा, जो त्रिगर्त देश का राजा था। इसका पाण्डवों से बैर था, इसीलिए इसने महाभारत के युद्ध में कौरवों का साथ दिया था।

  • पाण्डव अर्जुन के कई कट्टर प्रतिद्वंदी थे, जिनमें सुशर्मा भी एक था। उसने कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन के विरुद्ध संसप्तक शक्ति का प्रयोग किया था।
  • महाभारत युद्ध के तेरहवें दिन सुशर्मा ने अर्जुन को चक्रव्यूह से दुर रखने का कार्य किया, यद्यपि वह ये जानता था कि वह अर्जुन को परास्त नहीं कर सकता। उसे ये कार्य इसलिए सौंपा गया था, क्योंकि कौरव सेनापति द्रोणाचार्य ने युधिष्ठिर को बंदी बनाने के लिए चक्रव्यूह की रचना की हुई थी और पाण्डव सेना में अर्जुन के अतिरिक्त कोई भी चक्रव्यूह भेदन नहीं जानता था।
  • युद्ध के तेरहवें दिन ही वीर सुशर्मा अपने भाइयों समेत अर्जुन द्वारा वीरगति को प्राप्त हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख