के. संतानम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
लक्ष्मी गोस्वामी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:36, 16 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} '''के. संतानम''' (जन्म 1895) तमिलनाडु के प्रमु...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

के. संतानम (जन्म 1895) तमिलनाडु के प्रमुख राष्ट्रीय कार्यकर्त्ता और स्वतंत्रता सेनानी थे।

जीवन परिचय

के. संतानम का जन्म 1895 तंजौर ज़िले में हुआ था। संतानम के पिता कस्तूरी रंगा आयंगार अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध जमींदार थे। संतानम ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद 1919 में मद्रास हाईकोर्ट में वकालत शुरू की।

जेल यात्रा

के. संतानम ने वकालत के 6 महीने बाद ही, जब गाँधीजी ने असहयोग आंदोलन आरंभ किया, तो उन्होंने वकालत सदा के लिए त्याग दी। और असहयोग आंदोलन में भाग ले लिया। असहयोग आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें जेल की सजा हुई। जब तक संतानम देश के अन्य प्रमुख नेताओं के संपर्क में आ चुके थे। 1923 में जवाहरलाल नेहरू के साथ नाभा की सिख रियासत में वे भी गिरफ्तार किए गए थे और दोनों को एक ही हथकड़ी से बांधकर ले जाया गया था। तब उन्हें दो वर्ष से अधिक की सजा हुई थी, जो बाद में स्थगित हो गई।

कार्यकुशलता

1923 से 1930 तक संतानम ने राजागोपालाचारी द्वारा स्थापित गाँधी आश्रम का काम संभाला। के. संतानम ने कुछ समय तक 'इंडियन एक्सप्रेस' पत्र का संपादन किया। के. संतानम केंद्रीय असेम्बली के भी सदस्य चुने गए। 1941 के व्यक्तिगत सत्याग्रह के बाद जेल से छूटने पर राजाजी के सहित उनका भी कांग्रेस से मतभेद हो गया और मतभेद होने के कारण ही के. संतानम ने 1942 के 'भारत छोड़ो' आंदोलन में भाग नहीं लिया। 1943 में देवदास गाँधी के बुलाने पर संतानम 'हिन्दुस्तान टाइम्स' के संयुक्त संपादक बने।

सदस्यता

1946 में नेहरुजी ने के. संतानम को अपने मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बना लिया। के. संतानम संविधान परिषद के भी सदस्य थे। 1952 में चुनाव हार जाने पर संतानम को विंध्य प्रदेश का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। फिर वे द्वितीय वित्त आयोग के अध्यक्ष बने। 1960 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद गृहमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने उन्हें 'भ्रष्टाचार जांच समिति' की अध्यक्षता सौंपी। के. संतानम सामुदायिक विकास समिति के भी वे अध्यक्ष थे। गांधीजी के विचारों के पक्के समर्थक संतानम गांधी शताब्दी समारोह समिति से भी संबद्ध रहे।

रचनाएँ

के. संतानम ने अनेक पुस्तकों की रचना की जिनमें से 'इडियाज सोसलिज्म', कांस्टीट्यूशन ऑफ़ इंडिया', 'यूनियन स्टेट रिलेशंस', डिमोक्रैटिक प्लानिंग' आदि उल्लेखनीय हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

शर्मा, लीलाधर भारतीय चरित कोश (हिन्दी)। भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: शिक्षा भारती, दिल्ली, पृष्ठ 197।


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख