जयनारायण व्यास

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
जयनारायण व्यास
जयनारायण व्यास की प्रतिमा
पूरा नाम जयनारायण व्यास
जन्म 18 फरवरी, 1899
जन्म भूमि जोधपुर
मृत्यु 14 मार्च, 1963
मृत्यु स्थान दिल्ली
पति/पत्नी गौरजा देवी व्यास
संतान एक पुत्र और तीन पुत्रियाँ
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद राजस्थान के तीसरे एवं पाँचवें मुख्यमंत्री
कार्य काल 26 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952 तक और 1 नवम्बर 1952 से 12 नवम्बर 1954 तक

जयनारायण व्यास (अंग्रेज़ी:Jai Narayan Vyas) भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रसिद्ध राजनेता थे।

संक्षिप्त परिचय

  • जयनारायण व्यास का जन्म 18 फरवरी, 1899 ई. में जोधपुर में हुआ था।
  • वे राजस्थान के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक थे।
  • वे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने सबसे पहले सामन्तशाही के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई और जागीदारी प्रथा की समाप्ति के साथ रियासतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना पर बल दिया।
  • वे 1927 ई. में ‘तरुण राजस्थान’ पत्र के प्रधान सम्पादक बने और 1936 ई. उन्होंने बम्बई से ‘अखण्ड भारत’ नामक दैनिक समाचार-पत्र निकालना प्रारम्भ किया।
  • जयनारायण व्यास ने कई बार जेल की यात्राएँ कीं।
  • नमक सत्याग्रह में भाग लेने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
  • 1948 ई. में वे जोधपुर प्रजामण्डल के प्रधानमंत्री बनाये गये।
  • 1956 से 1957 तक जयनारायण व्यास प्रान्तीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।
  • 1951 से 1954 तक वे राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे।
  • 14 मार्च, 1963 ई. में उनका निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

नागोरी, डॉ. एस.एल. “खण्ड 3”, स्वतंत्रता सेनानी कोश (गाँधीयुगीन), 2011 (हिन्दी), भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: गीतांजलि प्रकाशन, जयपुर, पृष्ठ सं 154।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख