रिचर्ड बेबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:29, 16 अक्टूबर 2011 का अवतरण (''''रिचर्ड बेबर''' अठारहवीं शताब्दी के छठे दशक में [[ईस्ट ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

रिचर्ड बेबर अठारहवीं शताब्दी के छठे दशक में ईस्ट इंडिया कम्पनी का बंगाल स्थित कम्पनी का एक अधिकारी था। उसने 24 मई, 1764 ई. को एक रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट में 1770 ई. के भयावह अकाल के पूर्व बंगाल में व्याप्त शोचनीय स्थिति का ब्यौरा दिया गया था। रिपोर्ट में उसने लिखा था कि कम्पनी ने जबसे दीवानी के अधिकार प्राप्त किये हैं, लोगों की हालत पहले से भी ज़्यादा ख़राब हो गई है। जो बंगाल निरंकुश और स्वेच्छाचारी शासन में भी फल-फूल रहा था, वह अब विनाश के कगार पर है। किन्तु रिपोर्ट की व्यावहारिक उपेक्षा कर दी गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भट्टाचार्य, सच्चिदानन्द भारतीय इतिहास कोश, द्वितीय संस्करण-1989 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 293।

संबंधित लेख