अँगूठा दिखाना
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:53, 2 अक्टूबर 2015 का अवतरण (''''अँगूठा दिखाना''' अथवा '''अँगूठा दिखा देना''' एक प्रचलि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
अँगूठा दिखाना अथवा अँगूठा दिखा देना एक प्रचलित लोकोक्ति अथवा हिन्दी मुहावरा है।
अर्थ- कुछ न देने से साफ इन्कार कर जाना।
प्रयोग-
- चंदन चह्कती जा रही थी पर उसकी माँ को तो नियति पग पग अँगूठा दिखाती चिढाती जा रही थी ।_(शिवानी)
- आप राजा साहब के रुपए लेकर तिजोरी मै रखते और मुझे अँगूठा दिखा देते ।_(प्रेमचंद)