"कहावत लोकोक्ति मुहावरे-ए" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छो (Text replace - " जिम्मेदार" to " ज़िम्मेदार")
पंक्ति 69: पंक्ति 69:
 
|16- एक हाथ से ताली नहीं बजती।
 
|16- एक हाथ से ताली नहीं बजती।
 
|
 
|
अर्थ - झगड़े के लिए दोनों पक्ष जिम्मेदार होते हैं, एक के झगड़ा करने से झगड़ा नहीं होता है।
+
अर्थ - झगड़े के लिए दोनों पक्ष ज़िम्मेदार होते हैं, एक के झगड़ा करने से झगड़ा नहीं होता है।
 
|-
 
|-
 
|17- एक ही लकड़ी से सबको हाँकना।
 
|17- एक ही लकड़ी से सबको हाँकना।

08:57, 3 जून 2012 का अवतरण

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1-एक पंथ दो काज

अर्थ - एक काम के प्रयत्न से दो काम पूरे होना।

2- एक करेला/गिलोय, दूसरे नीम चढ़ा।

अर्थ - एक दोष होने के साथ ही साथ दूसरा दोष भी होना।

3- एक अंडा वह भी गंदा।

अर्थ - चीज़ भी थोड़ी है और जितनी है वह भी बेकार है।

4- एक आँख से रोवे, एक आँख से हँसे।

अर्थ - दिखावटी रोना या दिखावटी काम करना।

5- एक अनार सौ बीमार।

अर्थ - चीज़ का कम होना और चाहने वाले ज़्यादा होना।

6- एक आवे (आवाँ) के बर्तन।

अर्थ - सब का एक जैसा होना जैसे कुम्हार के आवे (आवाँ) में सभी बर्तन एक जैसे ही पकते हैं।

7- एक और एक ग्यारह होते हैं।

अर्थ - एकता में बल होता है।

8- एक के दूने से सौ के सवाये भले।

अर्थ - अधिक लाभ पर कम माल बेचने की अपेक्षा कम लाभ पर अधिक माल बेचना अधिक फ़ायदेमंद होता है।

9- एक गंदी मछली सारे तालाब को गंदा कर देती है।

अर्थ - एक बुरा आदमी सारी बिरादरी की बदनामी कराता है।

10- एक टकसाल के ढले।

अर्थ - सबका एक जैसा होना।

11- एक तवे की रोटी, क्या छोटी क्या मोटी।

अर्थ - कोई भी भेदभाव नहीं होना अर्थात समानता का होना।

12- एक तो चोरी दूसरे सीना-जोरी।

अर्थ - कोई अपराध करके अपराध न मानना और उल्टे रौब गाँठना।

13- एक (ही) थैली के चट्टे-बट्टे होना।

अर्थ - एक ही जैसे दुर्गुण वाले होना।

14- एक मुँह दो बातें।

अर्थ - अपनी बात से पलट जाना।

15- एक म्यान में दो तलवारें नहीं समा सकती।

अर्थ - समान अधिकार वाले दो व्यक्ति एक ही क्षेत्र में नहीं रह सकते हैं।

16- एक हाथ से ताली नहीं बजती।

अर्थ - झगड़े के लिए दोनों पक्ष ज़िम्मेदार होते हैं, एक के झगड़ा करने से झगड़ा नहीं होता है।

17- एक ही लकड़ी से सबको हाँकना।

अर्थ - छोटे- बड़े का ध्यान न रखकर सबके साथ एक जैसा ही व्यवहार करना।

18- एकै साधे सब सधे, सब साधे सब जाय।

अर्थ - एक समय में एक ही काम हाथ में लेना चाहिए, कई काम एक साथ करने से कोई काम सही नहीं होता है।

19- एक आँख से देखना।

अर्थ - सबको बराबर समझना।

20- एक-एक नस पहचानना।

अर्थ - सब कुछ समझना।

21- एक घाट का पानी पीना।

अर्थ - एकता और सहनशील होना।

22- एक लकड़ी से सबको हाँकना।

अर्थ - यथायोग्य व्यवहार न करना।

23- एक ही थैली के चट्टे-बट्टे।

अर्थ - एक जैसे चरित्र और विचार के लोग।

24- एडि़याँ रगड़ना।

अर्थ - बहुत दौड़-धूप करना।

25- एड़ी-चोटी का पसीना एक करना।

अर्थ - घोर परिश्रम करना।