कहावत लोकोक्ति मुहावरे-ट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- टके का सब खेल है।

अर्थ - पैसा सब कुछ करता है।

2- टका सा जवाब देना।

अर्थ - साफ़ इंकार करना।

3- टका सा मुँह लेकर रह जाना।

अर्थ - लज्जित हो जाना।

4- टटिया की आड़ में शिकार खेलना।

अर्थ - छिपकर किसी के विरुद्ध कुछ करना, आड़ लेकर काम करना।

5- टट्टू पार होना।

अर्थ - काम निकल जाना।

6- टाँग अड़ाना।

अर्थ - बाधा पैदा करना।

7- टाँग तले से निकलना।

अर्थ - हार मनवाना।

8- टाँय-टाँय फिस होना।

अर्थ - काम बिगड़ जाना।

9- टाट उलटना।

अर्थ - दीवाला निकलना।

10- टेढ़ी खीर।

अर्थ - कठिन काम।