"कहावत लोकोक्ति मुहावरे-भ" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 23: पंक्ति 23:
 
|4- भगीरथ प्रयत्न।
 
|4- भगीरथ प्रयत्न।
 
|
 
|
अर्थ - भारी कोश।
+
अर्थ - भारी कोशिश।
 
|-
 
|-
 
|5- भाड़ झोंकना।  
 
|5- भाड़ झोंकना।  

08:11, 15 मई 2010 का अवतरण

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- भादों की छठ चांदनी, जो अनुराधा होय।
उबड़-खाबड़ बोय दे, अन्न घनेरा होय।

अर्थ - भादों सुदी छट को अनुराधा नक्षत्र हो तब अनुपजाऊ धरती में भी धान बो देने से उपज हो जाती है।

2- भई हल लगा बस पाताल,

न पड़े जगत और घर काल।

अर्थ - किसानों को धरती में हल खूब धंसा कर जमीन को जोतना चाहिए, इससे संसार में अकाल कभी नहीं पड़ेगा।

3- भागते भूत की लँगोटी ही सही।

अर्थ - कुछ भी मिलने की उम्मीद न हो और कुछ मिल जाए।

4- भगीरथ प्रयत्न।

अर्थ - भारी कोशिश।

5- भाड़ झोंकना।

अर्थ - समय व्यर्थ खोना।

6- भाड़े का टट्टू।

अर्थ - पैसे लेकर ही काम करने वाला।

7- भिड़(बर्र) के छत्ते को छेड़ना।

अर्थ - चिड़चिड़े आदमी को चिढ़ाना।

8- भीगी बिल्ली़ बनना।

अर्थ - सहम जाना।

9- भेडि़या धसान।

अर्थ - अंधानुकरण।

10- भैंस के आगे बीन बजाना।

अर्थ - नासमझ आदमी को उपदेश देना।